सोने-चांदी के दाम में बढ़त- 24 कैरेट गोल्ड ₹98,884 प्रति 10 ग्राम के पार

  • सोना ₹193 और चांदी ₹25 महंगी
  • 24 कैरेट गोल्ड ₹98,884 प्रति 10 ग्राम
  • भोपाल में सोना ₹1,00,740 पर

नई दिल्ली।  23 जून को सोने और चांदी की कीमतों में तेजी दर्ज की गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 24 कैरेट गोल्ड ₹193 महंगा होकर ₹98,884 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी ₹25 की तेजी के साथ ₹1,06,800 प्रति किलो पर कारोबार कर रही है।

इससे पहले 18 जून को सोना ₹99,454 और चांदी ₹1,09,550 के ऑल टाइम हाई स्तर तक पहुंची थी।

4 महानगरों में आज के सोने के भाव (24 कैरेट प्रति 10 ग्राम):

शहर 24 कैरेट (₹) 22 कैरेट (₹)
दिल्ली ₹1,00,840 ₹92,450
मुंबई ₹1,00,690 ₹92,300
कोलकाता ₹1,00,690 ₹92,300
चेन्नई ₹1,00,690 ₹92,300
भोपाल ₹1,00,740 ₹92,350

सोने-चांदी की कीमतों में सालभर की बढ़त

  • 1 जनवरी 2025 को सोना ₹76,162 प्रति 10 ग्राम था
    ➤ अब तक ₹22,722 की बढ़त

  • चांदी ₹86,017 प्रति किलो थी
    ➤ अब तक ₹20,783 की तेजी

  • 2024 में सोना ₹12,810 महंगा हुआ था

एक्सपर्ट का अनुमान: ₹1.03 लाख तक जा सकता है सोना

केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया के मुताबिक –

जियोपॉलिटिकल टेंशन जैसे इजराइल-ईरान संघर्ष से सोने को सपोर्ट मिल रहा है। इससे गोल्ड की डिमांड तेजी से बढ़ रही है। अगर यही ट्रेंड रहा तो 2025 के अंत तक सोना ₹1.03 लाख प्रति 10 ग्राम और चांदी ₹1.30 लाख प्रति किलो तक जा सकती है।”

गोल्ड खरीदते वक्त ये सावधानियां बरतें:

  • हमेशा BIS हॉलमार्क लगा हुआ सोना ही खरीदें

  • सोने पर 6 अंकों का HUID कोड जरूर देखें (जैसे- AZ4524)

  • हॉलमार्किंग से कैरेट की शुद्धता की पुष्टि होती है

Back to top button