Google का 28वां जन्मदिन

ऐसे शुरू हुई दुनिया की सबसे चर्चित सर्च कंपनी की कहानी

नई दिल्ली। आज 27 सितंबर को Google अपना 28वां जन्मदिन मना रहा है। हालांकि कंपनी की आधिकारिक स्थापना की तारीख 4 सितंबर 1998 है। Google ने अलग-अलग तारीखों पर जन्मदिन मनाने के शुरुआती वर्षों के बाद 27 सितंबर को अपना आधिकारिक बर्थडे तय किया। कंपनी ने 2018 में बताया था कि 4 सितंबर 1998 को Google Inc. का गठन हुआ था, जबकि 27 सितंबर को एक दशक से अधिक समय से जन्मदिन मनाया जा रहा था।

आज इंटरनेट पर किसी सवाल का जवाब तलाशना हो, रास्ता ढूंढना हो, किसी जगह की जानकारी लेनी हो या किसी शब्द का मतलब जानना हो—सबसे पहले दिमाग में Google का नाम आता है। लेकिन इसकी शुरुआत किसी बड़े कॉरपोरेट ऑफिस से नहीं, बल्कि Stanford University के दो छात्रों के छोटे से रिसर्च प्रोजेक्ट से हुई थी।

पहली मुलाकात में ही हो गई थी बहस

Google की कहानी 1995 में Stanford University से शुरू होती है। Larry Page उस समय Stanford में ग्रेजुएट स्टडी के बारे में विचार कर रहे थे। वहीं Sergey Brin पहले से छात्र थे और उन्हें नए छात्र Page को कैंपस घुमाने की जिम्मेदारी मिली थी। Google की अपनी कहानी के मुताबिक, पहली मुलाकात में दोनों लगभग हर मुद्दे पर एक-दूसरे से असहमत थे। हालांकि, यही मुलाकात आगे चलकर एक बड़ी साझेदारी में बदल गई।

दोनों ने जल्द ही साथ काम करना शुरू किया। उनकी दिलचस्पी इंटरनेट पर मौजूद सूचनाओं को व्यवस्थित तरीके से खोजने और लोगों तक पहुंचाने में थी।

छात्रावास के कमरे से बना BackRub

Larry Page और Sergey Brin ने Stanford के छात्रावास के कमरों से एक सर्च इंजन विकसित करना शुरू किया। इस प्रोजेक्ट का नाम BackRub रखा गया था। इसकी खासियत यह थी कि यह वेब पेजों के बीच मौजूद लिंक को देखकर किसी पेज की अहमियत का अंदाजा लगाने की कोशिश करता था।

यह भी पढ़े :https://www.tamsasanket.com/bank-strike-september-28-to-30/

बाद में BackRub का नाम बदलकर Google कर दिया गया। यह नाम गणितीय शब्द Googol से प्रेरित था, जिसका अर्थ है 1 के बाद 100 शून्य।

1998 में कंपनी बनी, गैराज बना पहला ऑफिस

1998 में Google को औपचारिक कंपनी का रूप मिला। अगस्त 1998 में Sun के सह-संस्थापक Andy Bechtolsheim ने Larry Page और Sergey Brin को 1 लाख डॉलर का चेक दिया। इसके बाद Google Inc. आधिकारिक तौर पर अस्तित्व में आया और टीम ने छात्रावास से निकलकर कैलिफोर्निया के Menlo Park स्थित एक गैराज से काम शुरू किया। यह गैराज Susan Wojcicki का था, जो बाद में Google की शुरुआती कर्मचारियों में शामिल हुईं और YouTube की CEO भी रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button