राजेश पाण्डेय कॉलेज ऑफ ला में संविधान दिवस पर भव्य समारोह

अकबरपुर (अम्बेडकरनगर)। संविधान दिवस के शुभ अवसर पर 26 नवंबर 2025 को राजेश पाण्डेय कॉलेज ऑफ ला में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समारोह में कानून शिक्षा से जुड़े विद्यार्थियों और शिक्षकों ने संविधान के मूल सिद्धांतों और राष्ट्रनिर्माण में इसकी भूमिका पर विस्तृत चर्चा की।

मुख्य और विशिष्ट अतिथियों ने किया दीप प्रज्वलन

कार्यक्रम की अध्यक्षता बार एसोसिएशन अम्बेडकरनगर के अध्यक्ष सुनील कुमार श्रीवास्तव ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में बार एसोसिएशन के सचिव अरविन्द कुमार त्रिपाठी उपस्थित रहे।
समारोह की शुरुआत दोनों अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन और माल्यार्पण के साथ हुई।

विधि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. शिवशंकर यादव ने मुख्य अतिथि का सम्मान करते हुए साल भेंट किया। वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ. सूर्य प्रकाश उपाध्याय ने विशिष्ट अतिथि का सम्मान किया।
विधि प्रवक्ता अम्बरीश कुमार पाण्डेय ने मुख्य अतिथि को पुष्पगुच्छ भेंट किया, जबकि प्रवक्ता विजय शंकर मिश्र ने विशिष्ट अतिथि अरविन्द त्रिपाठी को पुष्पगुच्छ प्रदान किया।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बढ़ाई शोभा

विधि छात्रा अंशिका मौर्या ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर समारोह का शुभारंभ किया। इसके बाद समन बानो ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर उपस्थितजनों का अभिनंदन किया।
संविधान दिवस को समर्पित रंगोली प्रतियोगिता, पोस्टर प्रदर्शनी, भाषण, गीत और संगीत प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को विशेष रंग दिया। छात्रों ने संविधान के महत्व, अधिकारों और कर्तव्यों को रचनात्मक रूप से प्रस्तुत किया।

Related Posts

सड़क सुरक्षा पर प्रशासन की सख्ती

अम्बेडकरनगर में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के उद्देश्य से जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योत्स्ना बंधु…

Continue reading
होमस्टे नीति–2025 : अम्बेडकर नगर में 13 आवेदनों पर समिति की बैठक

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट होमस्टे नीति–2025 के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई।…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *