होर्मुज स्ट्रेट में समुद्री माइंस से टकराया सुपर टैंकर

भीषण आग लगी; अमेरिका ने ईरान के लारक द्वीप पर किया हमला

होर्मुज स्ट्रेट में एक सुपर टैंकर के दो समुद्री माइंस से टकराने की घटना सामने आई है। ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स (IRGC) के मुताबिक, टकराने के बाद टैंकर में भीषण आग लग गई और वह पूरी तरह रुक गया।

ईरान ने फिलहाल टैंकर का नाम और उसमें सवार चालक दल के सदस्यों की संख्या की जानकारी नहीं दी है।

बिना अनुमति वाले समुद्री रास्ते से गुजर रहा था टैंकर

IRGC ने दावा किया कि टैंकर बिना अनुमति वाले समुद्री रास्ते से गुजर रहा था। ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट में तय सुरक्षा नियमों का पालन नहीं करने वाले अन्य जहाजों को भी कार्रवाई की चेतावनी दी है।

होर्मुज स्ट्रेट दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों में से एक है। यहां से बड़ी मात्रा में तेल और अन्य ऊर्जा उत्पादों का परिवहन होता है।

अमेरिका ने लारक द्वीप पर रॉकेट लॉन्चर्स को बनाया निशाना

इसी बीच अमेरिका ने करीब एक महीने बाद ईरान के खिलाफ फिर सैन्य कार्रवाई की है। अमेरिकी सेना ने रविवार को होर्मुज स्ट्रेट के पास ईरान के लारक द्वीप पर दो रॉकेट लॉन्चर्स को निशाना बनाया।

अमेरिका का कहना है कि ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के जवान होर्मुज स्ट्रेट में रॉकेट और समुद्री माइंस लॉन्च करने की तैयारी कर रहे थे। इसी गतिविधि को देखते हुए अमेरिकी सेना ने हमला किया।

हमले में सैनिकों और नागरिकों की मौत का दावा

ईरानी मीडिया के मुताबिक, अमेरिकी हमले में कई सैनिकों और नागरिकों के मारे जाने की खबर है। हालांकि, मृतकों की सटीक संख्या की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

होर्मुज स्ट्रेट में टैंकर के माइंस से टकराने और इसके बाद अमेरिकी सैन्य कार्रवाई से क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button