
- कैसे हुआ ‘ऑपरेशन सिंदूर’? जानिए भारतीय सेना की रणनीति
- आतंकी ठिकानों पर हमला, भारत की एयर स्ट्राइक का पूरा खाका
- क्यों बौखला गया पाकिस्तान? जानिए पर्दे के पीछे की वजह
वाशिंगटन। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में स्थित आतंकियों के 9 ठिकानों पर जोरदार एयर स्ट्राइक की। इस अभियान को भारतीय सेना ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नाम दिया।
भारतीय वायुसेना की इस सफल कार्रवाई के बाद पाकिस्तान में हड़कंप मच गया। जवाबी बौखलाहट में पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर, पंजाब, राजस्थान और गुजरात की सीमाओं पर ड्रोन हमले की कोशिश की, लेकिन भारतीय डिफेंस सिस्टम ने इन सभी ड्रोन को हवा में ही नष्ट कर दिया।
भारत ने चार एयरबेस तबाह कर दिया
पाकिस्तान की इस नापाक हरकत का भारत ने करारा जवाब दिया और उसके चार प्रमुख एयरबेस को निशाना बनाकर भारी नुकसान पहुंचाया। इसके बाद दोनों देशों के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया और हालात बेहद संवेदनशील हो गए।
ट्रंप की मध्यस्थता से हुआ सीजफायर
बढ़ते तनाव को देखते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दोनों देशों से बातचीत शुरू की। शनिवार को ट्रंप ने ट्वीट कर जानकारी दी कि भारत और पाकिस्तान ने तत्काल प्रभाव से सीजफायर पर सहमति जता दी है। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने इस दौरान भारत और पाकिस्तान के शीर्ष नेताओं से पूरी रात बातचीत की और पीएम नरेंद्र मोदी से भी संपर्क साधा गया।
पाकिस्तान ने फिर तोड़ा सीजफायर, लेकिन हालात सामान्य
हालांकि सीजफायर की घोषणा के कुछ ही घंटों बाद पाकिस्तान ने एक बार फिर ड्रोन भेजकर समझौते का उल्लंघन किया, लेकिन भारतीय सुरक्षाबलों ने स्थिति पर नियंत्रण पाते हुए हालात को जल्दी सामान्य कर दिया।








