यूरोप छोड़ एशिया घूमना पसंद कर रहे भारतीय पर्यटक

महंगी उड़ानें और आसान वीजा नियमों के चलते जापान, थाईलैंड और वियतनाम जैसे देशों की मांग बढ़ी।

  • भारतीय पर्यटकों का एशिया की ओर बढ़ा रुझान
  • जापान, थाईलैंड और वियतनाम की बुकिंग में उछाल
  • यूरोप की बुकिंग में 10-15% की गिरावट

नई दिल्ली। गर्मियों की छुट्टियों में इस बार भारतीय पर्यटक यूरोप के बजाय एशियाई देशों की यात्रा को प्राथमिकता दे रहे हैं। ट्रैवल इंडस्ट्री के अनुसार, यूरोप के लिए महंगे हवाई किराए, बढ़ती गर्मी और पश्चिम एशिया में जारी तनाव के कारण उड़ानों के मार्ग को लेकर बनी अनिश्चितता ने यात्रियों का रुझान बदला है।

दूसरी ओर, एशियाई देशों के लिए कम समय की उड़ानें, अपेक्षाकृत कम खर्च और आसान वीजा नियम पर्यटकों को आकर्षित कर रहे हैं। इसी वजह से जापान, थाईलैंड, वियतनाम, बाली, कंबोडिया और फिलीपींस जैसे पर्यटन स्थलों की बुकिंग में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

ट्रैवल इंडस्ट्री के आंकड़ों के मुताबिक, एशियाई देशों के लिए फैमिली बुकिंग में सालाना आधार पर 30 से 40 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हुई है। वहीं, मई-जून 2026 के दौरान यूरोप की बुकिंग में 10 से 15 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है।

उधर, पश्चिम एशिया के यूएई, सऊदी अरब और ओमान जैसे देश भारतीय पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए विशेष ट्रैवल ऑफर, प्रचार अभियान और अतिरिक्त उड़ानों की सुविधा उपलब्ध करा रहे हैं, ताकि पर्यटन क्षेत्र को फिर से गति मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button