लखनऊ एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट रद्दीकरण से तनाव

लखनऊ एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट रद्दीकरण से यात्रियों में हंगामा

यात्रियों और सुरक्षा कर्मियों के बीच झगड़ा, मीडिया कर्मियों से अभद्रता

टिकट रिफंड और लगेज को लेकर तनाव

लखनऊ। लखनऊ एयरपोर्ट पर हालात बेकाबू हो गए हैं। इंडिगो की लगातार चौथे दिन फ्लाइट रद्द होने के कारण यात्रियों में आक्रोश देखने को मिला। शनिवार को कुल 22 फ्लाइट्स रद्द की गईं, जिसमें एक एअर इंडिया की फ्लाइट भी शामिल थी। एयरपोर्ट पर करीब 1000 यात्री जमा हो गए और कई यात्री आपस में भिड़ गए, जमीन पर गिराकर मारपीट करने लगे।

मीडिया और सुरक्षा कर्मियों के बीच विवाद

हंगामे के दौरान कवर कर रहे मीडिया कर्मियों से सुरक्षाकर्मियों ने अभद्रता की और कैमरा छीनने की कोशिश की।

यात्रियों का रोष

दूर-दूर से आए यात्री 4 दिन से लखनऊ के होटलों में ठहरे हैं। एक यात्री जो दिल्ली से शादी में शामिल होने आया था, ने कहा कि उसका लगेज इंडिगो प्रशासन ने रोक रखा है, और तीन दिन से इंतजार कर रहा है। उसने चेतावनी दी कि अगर एयरलाइन कर्मचारी सामने आएं तो वह झापड़ मार देगा।

टिकट और रिफंड विवाद

कुछ यात्रियों को 7 और 8 दिसंबर के टिकट दिए गए हैं। दोपहर बाद यात्रियों की भीड़ बढ़ गई और कई ने टिकट का रिफंड मांगना शुरू कर दिया। इस दौरान सुरक्षा कर्मियों के साथ यात्रियों की बहस और झगड़े भी देखने को मिले।

Related Posts

अलमास टावर, लखनऊ में भव्य इफ्तार का आयोजन

रोज़ेदारों के साथ विभिन्न समुदायों की सहभागिता, भाईचारे और सौहार्द का संदेश लखनऊ। पवित्र रमज़ान माह के अवसर पर बर्लिंगटन चौराहे स्थित अलमास टावर में शनिवार को एक भव्य, सुव्यवस्थित…

Continue reading
हलवासिया ग्रुप की 4 संपत्तियां कुर्क

27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश 27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश लखनऊ। राजधानी की कॉमर्शियल कोर्ट ने 27.98 करोड़ रुपये की वसूली से जुड़े आर्बिट्रेशन मामले में…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *