पायलट की तबीयत बिगड़ी, दोहा-बेंगलुरु इंडिगो फ्लाइट मस्कट डायवर्ट

मेडिकल इमरजेंसी के बीच कराई सुरक्षित लैंडिंग, बेंगलुरु से भेजा जा रहा नया विमान

कतर के दोहा से बेंगलुरु आ रही इंडिगो की फ्लाइट में गुरुवार को उस समय मेडिकल इमरजेंसी पैदा हो गई, जब उड़ान के दौरान पायलट की अचानक तबीयत बिगड़ गई। स्थिति को देखते हुए विमान को मस्कट डायवर्ट करना पड़ा। मस्कट में विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई।

पायलट को अस्पताल ले जाया गया

मस्कट में लैंडिंग के बाद मेडिकल टीम ने पायलट की जांच की। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। इंडिगो के मुताबिक, फिलहाल पायलट की हालत ठीक है।

यात्रियों को लाने के लिए भेजा जा रहा विमान

एयरलाइन ने बताया कि यात्रियों को बेंगलुरु पहुंचाने के लिए बेंगलुरु से एक विमान मस्कट भेजा जा रहा है। इस विमान के लिए नए क्रू की भी व्यवस्था की गई है, ताकि यात्रियों की यात्रा पूरी कराई जा सके।

यात्रियों को खाना और पेय उपलब्ध कराया

मस्कट में विमान का इंतजार कर रहे यात्रियों को एयरलाइन की ओर से खाना और पीने की चीजें उपलब्ध कराई जा रही हैं। यात्रियों को स्थिति से जुड़े अपडेट भी लगातार दिए जा रहे हैं।

इंडिगो ने यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद जताते हुए कहा कि यात्रियों, क्रू और विमान की सुरक्षा उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। एयरलाइन के अनुसार, यात्रियों को जल्द से जल्द उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button