
- 32 वाहन किए गए सीज
- 1 लाख से अधिक का शमन शुल्क वसूला
- नशे में ड्राइविंग पर विशेष अभियान
- 18 चालकों पर 1.80 लाख का जुर्माना
अम्बेडकरनगर में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के लिए पुलिस का सघन वाहन चेकिंग अभियान लगातार जारी है। 1 अप्रैल 2025 से शुरू हुआ यह अभियान अब भी प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है।1 अप्रैल 2026 से अब तक कुल 4320 वाहनों का चालान किया गया है। इस दौरान 103 वाहनों से 1,11,600 रुपये का शमन शुल्क वसूला गया। साथ ही नियमों का उल्लंघन करने पर 32 वाहनों को सीज किया गया है।
नशे में वाहन चलाने वालों पर विशेष कार्रवाई
नशे की हालत में वाहन चलाने वालों के खिलाफ भी विशेष अभियान चलाया गया। 1 अप्रैल 2026 से 3 अप्रैल 2026 तक 2530 वाहन चालकों की जांच की गई। जांच के दौरान 18 चालकों का चालान किया गया और उन पर कुल 1,80,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया।
नियम तोड़ने वालों पर सख्ती जारी
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह कार्रवाई जारी रहेगी। अभियान का उद्देश्य सड़कों पर सुरक्षा बढ़ाना और दुर्घटनाओं को कम करना है।









