इस्लामाबाद अस्पताल में आग, 15 नवजात बच्चों की मौत

PIMS की नर्सरी में AC कंप्रेसर में विस्फोट के बाद भड़की आग, एक बच्चा बचाया गया

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PIMS) अस्पताल में बुधवार को भीषण आग लग गई। हादसा स्त्री रोग वार्ड की नर्सरी में हुआ, जहां उस समय 16 नवजात बच्चे मौजूद थे। अस्पताल अधिकारियों के मुताबिक, इनमें से 15 बच्चों की मौत हो गई, जबकि सिर्फ एक बच्चे को बचाया जा सका।

AC कंप्रेसर में विस्फोट से लगी आग

रेस्क्यू अधिकारियों के अनुसार, नर्सरी के अंदर एयर कंडीशनर के कंप्रेसर में अचानक विस्फोट हुआ। इसके बाद आग भड़क गई और देखते ही देखते पूरे वार्ड में फैल गई। आग के कारण नर्सरी में धुआं भर गया और नवजात बच्चों को बाहर निकालने में मुश्किलें आईं।

रेस्क्यू टीमों ने संभाला मोर्चा

आग की सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंचीं और बचाव अभियान शुरू किया। अधिकारियों के मुताबिक, काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। हादसे के बाद अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

हादसे की जांच शुरू

अस्पताल में आग लगने की घटना के कारणों की जांच की जा रही है। शुरुआती जानकारी में AC कंप्रेसर में विस्फोट को आग की वजह बताया गया है। घटना के बाद अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button