सितंबर से होंगे कैलाश के दर्शन

फिलहाल इनर लाइन परमिट बंद, सितंबर से श्रद्धालु भारत सीमा से कर सकेंगे दर्शन।

  • फिलहाल इनर लाइन परमिट जारी नहीं
  • सितंबर से परमिट मिलने की संभावना
  • भारत सीमा से होंगे कैलाश पर्वत के दर्शन

तिब्बत स्थित पवित्र कैलाश पर्वत के भारत से दर्शन करने के इच्छुक श्रद्धालुओं को अभी करीब दो महीने और इंतजार करना होगा। फिलहाल ओल्ड लिपुलेख जाने के लिए इनर लाइन परमिट (ILP) जारी नहीं किए जा रहे हैं। जिला प्रशासन के अनुसार, सितंबर से परमिट प्रक्रिया दोबारा शुरू होने की संभावना है।

परमिट शुरू होने के बाद आदि कैलाश और ओम पर्वत की यात्रा पर आने वाले श्रद्धालु 17 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित ओल्ड लिपुलेख पहुंचकर भारत की सीमा से कैलाश पर्वत के दर्शन कर सकेंगे। यात्रा सीजन की शुरुआत में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने यहां से दर्शन किए थे, लेकिन बाद में खराब मौसम और सुरक्षा कारणों से सेना ने आवाजाही पर अस्थायी रोक लगा दी थी। फिलहाल सामान्य श्रद्धालुओं के लिए अनुमति बंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button