लखनऊ: तेंदुआ पकड़ा गया- वन विभाग का सफल ऑपरेशन

  • देवा रोड पर तेंदुआ की गिरफ्तारी
  • वन विभाग ने पिंजरे और कैमरा ट्रैप से तेंदुआ पकड़ा
  • स्वास्थ्य परीक्षण के बाद कतर्नियाघाट अभयारण्य में छोड़ा जाएगा

लखनऊ। लखनऊ के देवा रोड के टेल्को परिसर के पास पिछले कुछ दिनों से तेंदुए की गतिविधियाँ देखने को मिल रही थीं, जिसके कारण आसपास के इलाकों में खौफ का माहौल था। वन विभाग ने इसे लेकर सख्त कदम उठाया और क्षेत्र में पिंजरे लगाए गए थे। गुरुवार की सुबह, वन विभाग की टीम को उनकी मेहनत का फल मिला, जब तेंदुआ पिंजरे में फंस गया।

DFO सितांशु पांडेय के अनुसार, स्थानीय लोगों द्वारा तेंदुए की मूवमेंट की सूचना मिलने के बाद इस क्षेत्र में पिंजरे लगाए गए थे। इस ऑपरेशन में अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक डॉ. रेणु सिंह के मार्गदर्शन में टीम ने 3 पिंजरे और 5 फोटो ट्रैप कैमरे लगाए थे।

इस ऑपरेशन के तहत, वन विभाग ने हरी लाल, कमलेश कुमार, अतिजित जोशी, अनीश चंद्र और माली वंशीधर श्रीवास्तव की टीम बनाई, जिन्होंने तीन पिंजरे और पांच फोटो ट्रैप कैमरे लगाए थे। कई घंटों की मेहनत के बाद, वन विभाग ने तेंदुआ को सुरक्षित पकड़ लिया। काफी प्रयासों के बाद, तेंदुआ सुरक्षित रूप से पकड़ा गया और तुरंत उसका स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। वन्यजीव पूरी तरह स्वस्थ पाया गया। अब इस तेंदुए को कतर्नियाघाट वन्य जीव अभयारण्य में उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ा जाएगा।

Related Posts

अलमास टावर, लखनऊ में भव्य इफ्तार का आयोजन

रोज़ेदारों के साथ विभिन्न समुदायों की सहभागिता, भाईचारे और सौहार्द का संदेश लखनऊ। पवित्र रमज़ान माह के अवसर पर बर्लिंगटन चौराहे स्थित अलमास टावर में शनिवार को एक भव्य, सुव्यवस्थित…

Continue reading
हलवासिया ग्रुप की 4 संपत्तियां कुर्क

27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश 27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश लखनऊ। राजधानी की कॉमर्शियल कोर्ट ने 27.98 करोड़ रुपये की वसूली से जुड़े आर्बिट्रेशन मामले में…

Continue reading