लखनऊ मेयर ने नगर आयुक्त को दिया कड़ा पत्र

लखनऊ। मेयर सुषमा खर्कवाल ने नगर आयुक्त गौरव कुमार और जलकल महाप्रबंधक कुलदीप सिंह को पत्र जारी कर प्रॉपर्टी टैक्स और जलकर वसूली में सामने आ रही अनियमितताओं पर तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

मेयर ने कहा कि कई कर निरीक्षक फील्ड में खुद नहीं जा रहे और निजी व्यक्तियों के जरिए काम करा रहे हैं। इससे भवन मालिकों के साथ अभद्र व्यवहार, अवैध वसूली और डर का माहौल बन रहा है।

सदन में भी सख्त निर्देश दिए गए थे कि कर निरीक्षक फोटोयुक्त आईडी कार्ड पहनकर स्वयं वार्डों में जाएं और टैक्स वसूली करें। मेयर ने चेतावनी दी कि निजी व्यक्ति द्वारा वसूली या निरीक्षण पाया गया तो संबंधित कर निरीक्षक के खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी।

पत्र में यह भी आरोप लगाया गया कि कुछ कर निरीक्षक भवनों का नियम विरुद्ध अधिक मूल्यांकन कर रहे हैं। फिर उसी बढ़े मूल्यांकन को कम कराने के नाम पर निजी व्यक्तियों के जरिए भवन मालिकों से अवैध रकम वसूली जा रही है। इससे लोग आर्थिक और मानसिक रूप से परेशान हैं और नगर निगम की छवि खराब हो रही है।

Related Posts

अलमास टावर, लखनऊ में भव्य इफ्तार का आयोजन

रोज़ेदारों के साथ विभिन्न समुदायों की सहभागिता, भाईचारे और सौहार्द का संदेश लखनऊ। पवित्र रमज़ान माह के अवसर पर बर्लिंगटन चौराहे स्थित अलमास टावर में शनिवार को एक भव्य, सुव्यवस्थित…

Continue reading
हलवासिया ग्रुप की 4 संपत्तियां कुर्क

27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश 27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश लखनऊ। राजधानी की कॉमर्शियल कोर्ट ने 27.98 करोड़ रुपये की वसूली से जुड़े आर्बिट्रेशन मामले में…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *