महर्षि यूनिवर्सिटी दीक्षांत समारोह

लखनऊ: महर्षि यूनिवर्सिटी का छठवां दीक्षांत समारोह

कुल 2455 छात्रों को मिली उपाधि

मुख्य अतिथि: प्रो. संजीव मिश्रा, गेस्ट ऑफ ऑनर: ISRO के अनिल कुमार

लखनऊ। महर्षि यूनिवर्सिटी का छठवां दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया, जिसमें कुल 2455 छात्रों को विभिन्न पाठ्यक्रमों में उपाधि प्रदान की गई। समारोह के मुख्य अतिथि अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. संजीव मिश्रा रहे, जबकि ISRO के वैज्ञानिक अनिल कुमार गेस्ट ऑफ ऑनर थे।

मुख्य अतिथि प्रो. संजीव मिश्रा ने कहा कि इंजीनियरिंग पेशे में मेडिकल के मुकाबले अधिक विकल्प हैं, लेकिन हेल्थकेयर सेक्टर में इनोवेशन के अवसर भी काफी हैं। उन्होंने युवाओं को इस क्षेत्र में करियर बनाने के लिए प्रोत्साहित किया।

ISRO के अनिल कुमार ने ऑपरेशन सिंदूर में ISRO की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि अमेरिका के NASA द्वारा 12 हजार करोड़ में बनाए जाने वाले सैटेलाइट को ISRO ने मात्र 1000 करोड़ में तैयार किया। उन्होंने कहा कि इंटरनेट या कनेक्टिविटी बाधित होने पर देश में महत्वपूर्ण सेवाओं पर प्रभाव पड़ता है, और ISRO में युवाओं के लिए आकर्षक करियर विकल्प उपलब्ध हैं।

दीक्षांत समारोह में छात्रों और अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और कार्यक्रम के दौरान शिक्षा एवं विज्ञान के क्षेत्र में युवा प्रतिभाओं को प्रेरित किया गया।

Related Posts

अलमास टावर, लखनऊ में भव्य इफ्तार का आयोजन

रोज़ेदारों के साथ विभिन्न समुदायों की सहभागिता, भाईचारे और सौहार्द का संदेश लखनऊ। पवित्र रमज़ान माह के अवसर पर बर्लिंगटन चौराहे स्थित अलमास टावर में शनिवार को एक भव्य, सुव्यवस्थित…

Continue reading
हलवासिया ग्रुप की 4 संपत्तियां कुर्क

27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश 27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश लखनऊ। राजधानी की कॉमर्शियल कोर्ट ने 27.98 करोड़ रुपये की वसूली से जुड़े आर्बिट्रेशन मामले में…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *