
नई दिल्ली: Union Cabinet of India की बैठक में 8 अप्रैल को करीब ₹1.74 लाख करोड़ के प्रोजेक्ट्स और प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। इन फैसलों में कृषि, ऊर्जा और शहरी परिवहन से जुड़े बड़े कदम शामिल हैं।
1. खरीफ 2026 के लिए ₹41,534 करोड़ की खाद सब्सिडी
सरकार ने खरीफ सीजन 2026 के लिए NBS (Nutrient Based Subsidy) स्कीम को मंजूरी दी है। इसके तहत फॉस्फेटिक और पोटाश उर्वरकों पर ₹41,533 करोड़ खर्च किए जाएंगे।
- नई दरें 1 अप्रैल से 30 सितंबर तक लागू
- किसानों को महंगे उर्वरकों से राहत
- DAP की कीमत ₹1,350 प्रति 50 किलो बैग पर स्थिर
इस फैसले का उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ती कीमतों से किसानों को बचाना है।
2. राजस्थान रिफाइनरी प्रोजेक्ट को मंजूरी
Hindustan Petroleum Corporation Limited (HPCL) के राजस्थान रिफाइनरी प्रोजेक्ट की संशोधित लागत को मंजूरी दी गई है।
- कुल लागत: ₹79,459 करोड़
- लोकेशन: Balotra जिले के पचपदरा
- क्षमता: 9 MMTPA
- संभावित शुरुआत: जुलाई
यह प्रोजेक्ट देश की ऊर्जा जरूरतों को मजबूत करेगा।









