मानस नगर में रास्ते को लेकर आमना-सामना

दीवार हटाने पहुंची टीम का महिलाओं ने किया विरोध

अम्बेडकरनगर। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र की मानस नगर कॉलोनी में रास्ते को लेकर विवाद ने तूल पकड़ लिया है। जमीन पर बनी दीवार हटाने पहुंची नगर पालिका अकबरपुर की टीम और पुलिस प्रशासन को स्थानीय लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। मौके पर महिलाओं और पुलिस कर्मियों के बीच नोकझोंक की स्थिति भी बनी।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि कुछ लोग अपने प्लाट तक पहुंचने के लिए उनकी जमीन से रास्ता निकालने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने बिना जमीन की पैमाइश कराए कार्रवाई किए जाने पर आपत्ति जताई।

दीवार हटाने पहुंची नगर पालिका, लोगों ने कहा- बिना जांच क्यों हो रही कार्रवाई

जानकारी के अनुसार, नगर पालिका अकबरपुर की टीम पुलिस बल के साथ मानस नगर कॉलोनी पहुंची थी। टीम ने जमीन पर बनी दीवार को हटाने की कार्रवाई शुरू की, जिसका स्थानीय लोगों ने विरोध किया।

लोगों का कहना है कि रास्ते को लेकर विवादित जमीन की पहले राजस्व विभाग से पैमाइश कराई जानी चाहिए। इसके बाद ही किसी भी तरह की कार्रवाई की जाए।

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि बिना पूरी जांच के दीवार हटाने की कोशिश की जा रही है।

जमीन से रास्ता निकालने का आरोप, भूमाफिया पर लगाए गंभीर आरोप

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि कुछ लोग अपने निजी प्लाट तक पहुंचने के लिए उनकी जमीन का इस्तेमाल करना चाहते हैं। लोगों ने आरोप लगाया कि इस पूरी प्रक्रिया में उन्हें नुकसान पहुंचाने की कोशिश की जा रही है।

उन्होंने नगर पालिका प्रशासन की भूमिका पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि जमीन की स्थिति स्पष्ट किए बिना कार्रवाई नहीं होनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button