लखनऊ के मटियारी में विवाहिता ने फांसी लगाई

  • लखनऊ के मटियारी में विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान
  • शादी के दो साल बाद हुई घटना, मृतका का एक बेटा है
  • कहासुनी के बाद पति जन्माष्टमी कार्यक्रम में गया था

लखनऊ। लखनऊ के चिनहट थाना क्षेत्र के मटियारी में शनिवार देर रात एक 23 वर्षीय विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। मृतका की पहचान रूबी रावत के रूप में हुई है, जिसकी शादी 2022 में अजय रावत से हुई थी। उसका एक दो साल का बेटा अंश भी है।

कहासुनी के बाद उठाया खौफनाक कदम
जानकारी के अनुसार, शनिवार शाम करीब 8 बजे रूबी और उसके पति अजय के बीच शराब पीकर घर आने और खाना बनाने को लेकर विवाद हुआ था। झगड़े के बाद अजय अपनी मां राजकुमारी देवी, भाइयों संजय और शिवा तथा बहन कुसुम रावत के साथ जन्माष्टमी कार्यक्रम में चला गया।

थोड़ी देर बाद पड़ोसियों ने सूचना दी कि रूबी ने घर में पंखे से फांसी लगा ली है। परिवारजन ने दरवाजा तोड़कर उसे नीचे उतारा और चंद्रा अस्पताल ले गए। बाद में उसे चंदन अस्पताल रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

पुलिस जांच में जुटी, पिता का गंभीर आरोप
घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पिता अमरनाथ ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Posts

अलमास टावर, लखनऊ में भव्य इफ्तार का आयोजन

रोज़ेदारों के साथ विभिन्न समुदायों की सहभागिता, भाईचारे और सौहार्द का संदेश लखनऊ। पवित्र रमज़ान माह के अवसर पर बर्लिंगटन चौराहे स्थित अलमास टावर में शनिवार को एक भव्य, सुव्यवस्थित…

Continue reading
हलवासिया ग्रुप की 4 संपत्तियां कुर्क

27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश 27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश लखनऊ। राजधानी की कॉमर्शियल कोर्ट ने 27.98 करोड़ रुपये की वसूली से जुड़े आर्बिट्रेशन मामले में…

Continue reading