लखनऊ में कांग्रेस मुख्यालय के बाहर अरावली विवाद पर मोदी-अडानी होर्डिंग

लखनऊ। कांग्रेस और एनएसयूआई ने अरावली पर्वत श्रृंखला मामले को लेकर लखनऊ में कांग्रेस मुख्यालय के बाहर एक होर्डिंग लगाकर सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उद्योगपति गौतम अडानी को निशाने पर लिया। होर्डिंग में बुल्डोजर से पहाड़ों और पेड़ों को काटते हुए दृश्य दिखाया गया है।

एनएसयूआई की पहल
इस होर्डिंग को एनएसयूआई ईस्ट के महासचिव आदित्य शुक्ला ने लगवाया। उनका कहना है कि अरावली पर हो रही अनियंत्रित कटाई और केंद्र सरकार की नीतियों के चलते यह कदम उठाया गया।

होर्डिंग पर संदेश
होर्डिंग पर लिखा गया है—

  • “एक पेड़ मां के नाम, पूरा जंगल अडानी के नाम।”
  • “एक पेड़ दिखाकर वोट लिया, पूरा जंगल अडानी को दे दिया।”
  • “बचाओ अरावली वरना सांस भी बिकेगी।”

राजनीतिक निहितार्थ
अरावली पर्वत श्रृंखला और अडानी ग्रुप के परियोजनाओं को लेकर विपक्ष लगातार केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमलावर है। लखनऊ में यह होर्डिंग इस बहस को और तेज करने की कोशिश है।

Related Posts

अलमास टावर, लखनऊ में भव्य इफ्तार का आयोजन

रोज़ेदारों के साथ विभिन्न समुदायों की सहभागिता, भाईचारे और सौहार्द का संदेश लखनऊ। पवित्र रमज़ान माह के अवसर पर बर्लिंगटन चौराहे स्थित अलमास टावर में शनिवार को एक भव्य, सुव्यवस्थित…

Continue reading
हलवासिया ग्रुप की 4 संपत्तियां कुर्क

27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश 27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश लखनऊ। राजधानी की कॉमर्शियल कोर्ट ने 27.98 करोड़ रुपये की वसूली से जुड़े आर्बिट्रेशन मामले में…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *