मणिपुर में नगा-कुकी संघर्ष तेज

असम राइफल्स पर हमले के बाद दो शहीद जवानों को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई

  • नगा और कुकी समुदायों के बीच बढ़ा तनाव
  • उखरुल बना संघर्ष का नया केंद्र
  • फरवरी से अब तक 25 लोगों की मौत
  • असम राइफल्स के काफिले पर हुआ हमला
  • दो शहीद जवानों को राजकीय सम्मान

इम्फाल। मणिपुर में मई 2023 से जारी मैतेई-कुकी जातीय हिंसा के बीच अब नगा और कुकी समुदायों के बीच संघर्ष तेज हो गया है। उखरुल जिला इस नए टकराव का केंद्र बनकर उभरा है। फरवरी 2026 से शुरू हुए इस संघर्ष में अब तक 25 लोगों की मौत हो चुकी है।

सोमवार को भारत-म्यांमार सीमा पर निगरानी कर रहे असम राइफल्स के काफिले पर हुए हमले को भी इसी संघर्ष से जोड़कर देखा जा रहा है। इस हमले में उत्तराखंड के दो जवान शहीद हो गए थे।

गुरुवार को दोनों शहीद जवानों को इंफाल एयरपोर्ट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ श्रद्धांजलि दी गई। राज्यपाल अजय कुमार भल्ला ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसके बाद उनके पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए उनके पैतृक गांव रवाना किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button