बाल शोषण विज्ञापनों पर Meta को नोटिस

इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक कंटेंट को लेकर सरकार सख्त, 7 दिन में मांगा जवाब

नई दिल्ली। इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े कंटेंट को बढ़ावा देने वाले विज्ञापनों के मामले में केंद्र सरकार ने Meta को नोटिस जारी किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सूचना प्रौद्योगिकी (IT) मंत्रालय ने कंपनी को सात दिन के भीतर जवाब देने का निर्देश दिया है। यह नोटिस 4 जुलाई को जारी किया गया।

सरकार ने Meta को निर्देश दिया है कि इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण को बढ़ावा देने वाले या ऐसे कंटेंट तक पहुंच उपलब्ध कराने वाले सभी विज्ञापनों को तत्काल प्रभाव से ब्लॉक और हटाया जाए।

यह कार्रवाई बीबीसी की एक खोजी रिपोर्ट के बाद की गई है। रिपोर्ट में दावा किया गया था कि भारत में इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े विज्ञापन दिखाई दे रहे हैं, जिससे गंभीर सुरक्षा और ऑनलाइन संरक्षण से जुड़े सवाल खड़े हुए हैं।

इससे पहले केंद्र सरकार ने 1 जुलाई को भी Meta को WhatsApp के यूजरनेम फीचर को लेकर नोटिस जारी किया था। अब सरकार ने इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक विज्ञापनों के मामले में भी कंपनी से जवाब तलब किया है।

फिलहाल Meta की ओर से इस नोटिस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button