UP सचिवालय में महिलाकर्मी से छेड़छाड़ के मामले में 12 दिन बाद अधिकारी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के यहां स्थित कार्यालय में सेक्शन प्रभारी इच्छाराम यादव को एकमहिलाकर्मी से छेड़छाड़, जोर जबरदस्दी करने, सार्वजनिक स्थल पर अश्लील हरकतें करने और धमकाने के मामले में लखनऊ पुलिस ने हिरासत में लिया है  पीड़ित महिला ने गत 29 अक्टूबर को ही लखनऊ स्थित हुसैनगंज पुलिस थाने में इस आशय की एफआईआर दर्ज करा दी थी।

एफआईआर पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं होने के बाद आरेापी द्वारा पीड़िता के साथ कार्यालय परिसर में ही फिर से जोर जबरदस्ती किये जाने पर उसने इसका वीडियाे बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया।

एफआईआर में दर्ज मामले के तथ्यों के अनुसार शिकायतकर्ता ने बताया है कि आरोपी सेक्शन इंचार्ज के पद पर कार्यरत है। जबकि उसी विभाग में पीड़िता स्वयं संविदाकर्मी है और आरोपी 2018 से उसके साथ अभद्र व्यवहार करते हुये उसकी बात न मानने पर नौकरी से निकालने और बदनाम करने की धमकी भी दे रहा है।

पुलिस ने उसकी शिकायत पर भारतीय दंड संहिता की धारा 354 (महिला के साथ छेड़छाड़ करने के आशय से मर्यादा भंग करना), धारा 294 (सार्वजनिक स्थल पर अश्लीलता करने) और धारा 506 (धमकी देने) के तहत मामला दर्ज कर लिया था। एफआईआर के बाद भी आरोपी की हरकतें जारी रहने पर पीड़िता द्वारा इसका वीडियो सोशल मीडिया पर डाले जाने के बाद पुलिस ने रात को इच्छाराम को हिरासत में लिया है।

Related Posts

अलमास टावर, लखनऊ में भव्य इफ्तार का आयोजन

रोज़ेदारों के साथ विभिन्न समुदायों की सहभागिता, भाईचारे और सौहार्द का संदेश लखनऊ। पवित्र रमज़ान माह के अवसर पर बर्लिंगटन चौराहे स्थित अलमास टावर में शनिवार को एक भव्य, सुव्यवस्थित…

Continue reading
अलीगंज थाना क्षेत्र में युवती की फांसी से मौत

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर के अलीगंज थाना क्षेत्र के बिहरा गांव में 18 वर्षीय युवती द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने युवती के पिता की तहरीर…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *