
- भारतीय आरोपों को नकारते हुए पाकिस्तान ने पेश की नई दलील, कहा- हमारे पास छिपाने को कुछ नहीं।
- पहल्गाम हमले पर पाक का पलटवार, कहा- भारत अपनी नाकामी का ठीकरा दूसरों पर फोड़ रहा है।
- विदेश मंत्री डार बोले- सिंधु जल संधि से छेड़छाड़ को जंग मानेंगे, हर साज़िश का देंगे जवाब।
इस्लामाबाद । भारत के जम्मू-कश्मीर में हुए पहलगाम आतंकी हमले को लेकर पाकिस्तान के विदेश मंत्री और उप-प्रधानमंत्री इशाक डार ने विवादास्पद बयान दिया है। उन्होंने हमले के जिम्मेदार आतंकियों को ‘स्वतंत्रता सेनानी’ कह दिया और भारत पर इस हमले को लेकर पाकिस्तान पर बेबुनियाद आरोप लगाने का आरोप लगाया। डार ने कहा, “हमें शुक्रगुजार होना चाहिए कि ये लोग फ्रीडम फाइटर भी हो सकते हैं। हालांकि, हमें यह नहीं पता कि वे कौन हैं। भारत अपनी असफलता और घरेलू राजनीति से ध्यान भटकाने के लिए पाकिस्तान पर आरोप लगा रहा है।”
‘अगर सबूत हैं तो दुनिया के सामने लाए भारत’ -डार ने भारत को चुनौती देते हुए कहा कि यदि उसके पास हमले में पाकिस्तान की संलिप्तता के कोई सबूत हैं, तो उन्हें सार्वजनिक किया जाए। उन्होंने कहा कि भारत हर बार इसी तरह पाकिस्तान को निशाना बनाता है और इस बार भी वही “पुराना खेल” दोहराया गया है।
डार ने रद्द कीं विदेश यात्राएं, कहा- पाकिस्तान देगा कूटनीतिक जवाब -इशाक डार ने बताया कि हालात की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने बांग्लादेश और अफगानिस्तान की अपनी प्रस्तावित यात्राएं रद्द कर दी हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान अब भारत की आक्रामकता का उचित कूटनीतिक जवाब देगा।
सिंधु जल समझौते पर चेतावनी: ‘यह जंग के समान होगा’ -भारत के सिंधु जल समझौते को लेकर फिर से विचार करने की खबरों पर डार ने सख्त चेतावनी दी। उन्होंने कहा, “भारत अगर पानी रोकने की कोशिश करता है तो यह जंग के समान होगा।








