PM मोदी ने हैंडलूम डे पर युवाओं से की स्वदेशी अपनाने की अपील

इंस्टाग्राम वीडियो में बोले- GRWM ट्रेंड के जरिए हैंडलूम को करें प्रमोट, बुनकर परिवारों का बढ़ाएं सम्मान

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय हैंडलूम दिवस के अवसर पर देश के युवाओं से भारतीय हैंडलूम और हस्तशिल्प को बढ़ावा देने की अपील की है। गुरुवार रात इंस्टाग्राम पर साझा किए गए एक वीडियो में प्रधानमंत्री ने युवाओं से GRWM (Get Ready With Me) ट्रेंड के जरिए हैंडलूम दिवस मनाने और स्वदेशी उत्पादों को प्रोत्साहित करने का आग्रह किया।

वीडियो में प्रधानमंत्री ने कहा कि 7 अगस्त 1905 का दिन भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में बेहद महत्वपूर्ण है। इसी दिन स्वदेशी आंदोलन की शुरुआत हुई थी, जिसमें देशवासियों ने विदेशी वस्तुओं का बहिष्कार कर स्वदेशी उत्पादों को अपनाने का संकल्प लिया था।

प्रधानमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय हैंडलूम दिवस मनाने का उद्देश्य उन गरीब बुनकर परिवारों के परिश्रम का सम्मान करना है, जो अपने हाथों से कपड़े तैयार करते हैं। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे इस अवसर पर हैंडलूम परिधान पहनें, सोशल मीडिया पर साझा करें और भारतीय हस्तकरघा उद्योग को बढ़ावा दें।

उन्होंने कहा कि जिस तरह युवा विभिन्न सोशल मीडिया ट्रेंड में भाग लेते हैं, उसी तरह हैंडलूम दिवस को भी उत्साह और उमंग के साथ मनाएं, ताकि देश के बुनकरों को आर्थिक और सामाजिक मजबूती मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button