
Rajasthan, Gujarat, Maharashtra और Madhya Pradesh में भीषण गर्मी और हीटवेव का असर लगातार बना हुआ है। रविवार को इन चार राज्यों के 9 शहरों में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया।
राजस्थान का Barmer 46.8°C तापमान के साथ देश का सबसे गर्म शहर रहा। वहीं Jaisalmer में 46.3°C और Phalodi में 46°C तापमान दर्ज किया गया।
Madhya Pradesh के Ratlam में पारा 45.5°C तक पहुंच गया। राजधानी Bhopal में तापमान 40.4°C दर्ज हुआ, लेकिन उमस और गर्म हवाओं के कारण 42°C जैसी झुलसाने वाली गर्मी महसूस की गई। मौसम विभाग के अनुसार 11 और 12 मई को तापमान में 2 से 3 डिग्री तक और बढ़ोतरी हो सकती है।
Gujarat के Rajkot में 44.3°C और Amreli में 44.1°C तापमान के कारण हीटवेव की स्थिति बनी रही। वहीं Maharashtra के Jalgaon में तापमान 44.5°C दर्ज किया गया।
दूसरी ओर Bihar में आंधी और बारिश का दौर जारी है। यहां Kaimur में रविवार को सबसे अधिक 38.4°C तापमान दर्ज किया गया।
उधर Uttarakhand के पहाड़ी इलाकों में 12 और 13 मई को बारिश और खराब मौसम की आशंका जताई गई है। प्रशासन ने चार धाम यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं से सावधानी बरतने और मौसम को देखते हुए यात्रा करने की अपील की है।









