खामोश फ्रीजर: आखिर किसने उड़ाई नगर पालिका के वाटर कूलर की टोटी?

पुरानी तहसील तिराहे पर पेयजल संकट, गर्मी में राहत देने वाला फ्रीजर बना शोपीस

अंबेडकरनगर। अकबरपुर के पुरानी तहसील तिराहा स्थित अयोध्या मार्ग पर नगर पालिका परिषद द्वारा राहगीरों की सुविधा के लिए लगाया गया वाटर फ्रीजर इन दिनों खुद मदद का इंतजार कर रहा है। फ्रीजर की टोटी गायब होने के कारण ठंडे पानी की व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई है, जिससे प्रतिदिन यहां से गुजरने वाले हजारों लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
टोटी गायब, पानी की सुविधा बंद
स्थानीय लोगों के अनुसार कुछ माह पूर्व नगर पालिका की ओर से लगाए गए इस फ्रीजर से राहगीरों, दुकानदारों और आम नागरिकों को गर्मी के मौसम में राहत मिल रही थी। लेकिन शरारती तत्वों द्वारा फ्रीजर की टोटी निकाल लिए जाने के बाद यह सुविधा बंद हो गई है।
राहगीरों के सामने पेयजल का संकट
पुरानी तहसील तिराहा जिले के व्यस्ततम चौराहों में शामिल है। यहां दिनभर लोगों की आवाजाही बनी रहती है। ऐसे में फ्रीजर बंद होने से ठंडे पानी के लिए लोगों को इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि चिलचिलाती धूप और उमस के बीच यह समस्या और गंभीर हो गई है।
स्थानीय लोगों ने जताया संदेह
क्षेत्र में चर्चा है कि फ्रीजर चालू रहने से बोतलबंद पानी की बिक्री प्रभावित हो रही थी। इसी वजह से कुछ लोगों ने शरारतन टोटी निकाल दी। हालांकि इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन स्थानीय लोग मामले की जांच की मांग कर रहे हैं।
नगर पालिका की उदासीनता पर सवाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button