ज रफ्तार कार की टक्कर से युवक की दर्दनाक मौत

समोसा देने जा रहे युवक को कार ने मारी टक्कर

ट्रॉमा सेंटर में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

बिजनौर थाना क्षेत्र में देर शाम की घटना

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के बिजनौर थाना क्षेत्र में गुरुवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में 23 वर्षीय युवक की जान चली गई। तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे आनन-फानन में ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान बिजनौर क्षेत्र के परवर पश्चिम निवासी अमर सिंह के अविवाहित बेटे अनुराग सिंह के रूप में हुई है। अनुराग टेंट हाउस का कारोबार करता था और परिवार की आर्थिक जिम्मेदारियों में हाथ बंटाता था।

दोस्त को समोसा देने निकला था अनुराग

जानकारी के मुताबिक, गुरुवार शाम करीब 5:30 बजे अनुराग अपनी बाइक से घर से कुछ दूरी पर स्थित एक निजी फैक्ट्री में काम कर रहे अपने दोस्त को समोसा देने जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में एक तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार ने उसकी बाइक में सामने से जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि अनुराग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद कार चालक मौके पर ही गाड़ी छोड़कर फरार हो गया।

ट्रॉमा सेंटर में तोड़ा दम

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग और परिजन मौके पर पहुंचे। घायल अनुराग को तत्काल ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचते ही चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया।

Related Posts

अलमास टावर, लखनऊ में भव्य इफ्तार का आयोजन

रोज़ेदारों के साथ विभिन्न समुदायों की सहभागिता, भाईचारे और सौहार्द का संदेश लखनऊ। पवित्र रमज़ान माह के अवसर पर बर्लिंगटन चौराहे स्थित अलमास टावर में शनिवार को एक भव्य, सुव्यवस्थित…

Continue reading
हलवासिया ग्रुप की 4 संपत्तियां कुर्क

27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश 27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश लखनऊ। राजधानी की कॉमर्शियल कोर्ट ने 27.98 करोड़ रुपये की वसूली से जुड़े आर्बिट्रेशन मामले में…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *