गाजियाबाद में मूक-बधिर युवती से गैंगरेप के बाद आत्महत्या

  • गाजियाबाद में मूक-बधिर युवती से गैंगरेप के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या
  • जंगल में वारदात के बाद आरोपियों ने लोनी में छोड़ा
  • गुरुवार सुबह घर के कमरे में फंदे से लटका मिला शव

गाजियाबाद। गाजियाबाद में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। 23 साल की मूक-बधिर और मानसिक रूप से दिव्यांग युवती के साथ तीन युवकों ने गैंगरेप किया, जिसके बाद पीड़िता ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।

कैसे हुई घटना?

  • बुधवार शाम युवती घर से बाहर निकली और रास्ता भटक गई

  • इसी दौरान बाइक पर सवार तीन युवकों ने मदद के बहाने उसे बाइक पर बैठा लिया

  • आरोपी युवती को निठौरा गांव के पास जंगल में ले गए और गैंगरेप किया

  • वारदात के बाद उसे लोनी इलाके में छोड़कर फरार हो गए

गुरुवार सुबह कमरे में मिला शव

  • युवती घर लौटी तो उसकी हालत खराब थी।

  • इशारों में पिता को पूरी घटना बताई, जिसके बाद परिजनों ने लोनी थाने में शिकायत दर्ज कराई।

  • गुरुवार सुबह युवती का शव घर के खाली कमरे में फंदे से लटका मिला

  • पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

परिवार का बयान

  • पीड़िता के पिता ने बताया कि बेटी मानसिक रूप से कमजोर और मूक-बधिर थी

  • वह अक्सर घर से बाहर चली जाती थी, लेकिन कुछ घंटों बाद लौट आती थी।

  • बुधवार को भी तीन घंटे बाद लौटी और इशारों में बताया कि उसके साथ तीन युवकों ने गलत काम किया

  • पिता ने कहा, “रात को बेटी हमारे साथ सो रही थी, लेकिन कब उठकर खाली कमरे में गई और फंदा लगा लिया, यह नहीं पता चला।”

पुलिस की कार्रवाई

  • 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी इलाके में तैनात हैं।

  • एडिशनल पुलिस कमिश्नर आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है और आरोपियों की तलाश जारी है

  • परिवार के आरोपों की गहन जांच हो रही है।

Back to top button