
काकोरी, लखनऊ। काकोरी कोतवाली क्षेत्र के पलेहनदा गांव में मंगलवार को जल निगम की टंकी परिसर में 45 वर्षीय श्यामू गौतम का शव मिला। श्यामू गौतम टंकी का चौकीदार थे और एक निजी ठेकेदार के माध्यम से ड्यूटी करते थे।
सूचना मिलने पर काकोरी पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध है और मौत के कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होंगे।
परिजन की ओर से कोई आरोप नहीं लगाया गया है। श्यामू गौतम की पत्नी श्याम कुमारी ने बताया कि वह सामान्य ड्यूटी के लिए रात में गए थे और सुबह उन्हें गांव वालों से पति की मौत की जानकारी मिली। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।








