यूपी में आंधी-बारिश का असर जारी

कई जिलों में तेज हवाएं और बिजली गिरने का अलर्ट

  • लखनऊ और अयोध्या में तड़के आंधी के साथ बारिश
  • पूर्वांचल के कई जिलों में रुक-रुक कर बरसात
  • फर्रुखाबाद में पेड़ गिरने से रेल और सड़क यातायात प्रभावित
  • सुल्तानपुर में हादसा, पेड़ की डाल गिरने से एक की मौत

कानपुर। उत्तर प्रदेश में आंधी और बारिश का सिलसिला लगातार जारी है। रविवार तड़के लखनऊ और अयोध्या में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई और कई जगहों पर बिजली भी कड़की। इसके अलावा बस्ती, आजमगढ़, मऊ, देवरिया, बलिया, संत कबीरनगर और अंबेडकरनगर में रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी है।

तेज आंधी का असर कई जिलों में जनजीवन पर भी पड़ा है। फर्रुखाबाद में तेज हवाओं के चलते बिजली के पोल उखड़ गए, वहीं रेलवे ट्रैक पर पेड़ गिरने से ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ। कानपुर-फर्रुखाबाद रोड भी अवरुद्ध हो गई, जिससे यातायात बाधित रहा।

सुल्तानपुर में दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां चक्की पर पेड़ की डाल गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया। प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में जुटी रही।

वहीं कानपुर समेत प्रदेश के अधिकांश जिलों में बादल छाए हुए हैं। बीच-बीच में धूप निकल रही है, लेकिन ठंडी हवाओं के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

मौसम विभाग का अलर्ट
मौसम विभाग ने प्रदेश के 26 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं और कई इलाकों में बिजली गिरने की भी आशंका है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि की संभावना भी जताई गई है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button