लखनऊ में तिरंगा यात्रा- सीएम योगी और डिप्टी सीएम ने दिखाई हरी झंडी

  • सीएम योगी, डिप्टी सीएम ने तिरंगा यात्रा को दिखाई हरी झंडी
  • मुख्यमंत्री आवास से 1090 चौराहे तक 2 किमी यात्रा
  • स्कूली बच्चों की बड़ी संख्या में मौजूदगी, सेल्फी विथ तिरंगा

लखनऊ। स्वतंत्रता दिवस से पहले लखनऊ में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक के साथ यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। तीनों नेता कुछ दूर तक हाथों में तिरंगा लेकर यात्रा का हिस्सा बने।

यह यात्रा मुख्यमंत्री आवास 5 कालिदास मार्ग से 1090 चौराहे तक निकाली गई। करीब 2 किलोमीटर लंबी इस यात्रा में बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे शामिल हुए। सीएम योगी ने बच्चों के साथ सेल्फी ली और वंदे मातरम् व भारत माता की जय के नारे लगाए

सीएम योगी ने कहा कि तिरंगा हमारे राष्ट्रीय गर्व का प्रतीक है।
“भारत आजादी के 78 वर्ष पूरे कर रहा है। आजादी के अमृत काल में हर भारतवासी के मन में राष्ट्रीय प्रतीकों के प्रति श्रद्धा और भक्ति का भाव होना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 10 वर्षों से तिरंगा यात्रा हर घर तक पहुंच रही है। यह हमारे महापुरुषों और वीर सैनिकों के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक है।”

उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान से हम जुड़ रहे हैं। सेल्फी विथ तिरंगा के जरिए लोग इस अभियान में हिस्सा ले रहे हैं।
सीएम ने आगे कहा, “समाज को बांटने वाली ताकतों से दूर रहें। भाषा और जाति के नाम पर समाज को तोड़ने वालों को रोकना होगा। हमें विकसित भारत और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य की ओर बढ़ना है।”

छात्रों में दिखा उत्साह

यात्रा में शामिल मालवीय इंटर कॉलेज के छात्र लोकेश ने कहा,
“हमें बहुत अच्छा लगा। पहली बार इस कार्यक्रम में आए हैं। सीएम से मिलने का मौका मिला। देशभक्ति का उत्साह नजर आ रहा है।”
गौरव त्रिवेदी ने कहा कि यह उनका दूसरा मौका है तिरंगा यात्रा में शामिल होने का।
उत्कर्ष ने कहा,
“हम देश की एकता और अखंडता के लिए लोगों को जागरूक करने यहां आए हैं। यह देशभक्ति की भावना का प्रतीक है।”

Related Posts

अलमास टावर, लखनऊ में भव्य इफ्तार का आयोजन

रोज़ेदारों के साथ विभिन्न समुदायों की सहभागिता, भाईचारे और सौहार्द का संदेश लखनऊ। पवित्र रमज़ान माह के अवसर पर बर्लिंगटन चौराहे स्थित अलमास टावर में शनिवार को एक भव्य, सुव्यवस्थित…

Continue reading
हलवासिया ग्रुप की 4 संपत्तियां कुर्क

27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश 27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश लखनऊ। राजधानी की कॉमर्शियल कोर्ट ने 27.98 करोड़ रुपये की वसूली से जुड़े आर्बिट्रेशन मामले में…

Continue reading