जेवरात और नकदी लेकर संदिग्ध हालात में दो विवाहिता लापता

अंबेंडकरनगर। जलालपुर थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग मामलों में विवाहिताएं संदिग्ध परिस्थितियों में घर से नगदी व कीमती जेवरात लेकर गायब हो गईं। दोनों प्रकरणों में परिजनों द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर में संदेहास्पद भूमिका में नजदीकी रिश्तेदारों के शामिल होने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने दोनों मामलों में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एक प्रकरण में जलालपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने अपनी पत्नी की गुमशुदगी की सूचना देते हुए बताया कि वह दिल्ली में नौकरी करता है और बुधवार को ही पत्नी को मायके से लाकर घर लाया था। गुरुवार दोपहर करीब एक बजे पत्नी ने उसे बाजार से सामान लाने भेजा। जब वह वापस आया तो पत्नी घर से गायब थी।

पति का आरोप है कि विवाहिता घर में रखे सोने-चांदी के आभूषण, 10 हजार रुपये नकद और साड़ियां लेकर निकल गई। परिजनों ने काफी तलाश की लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। अंततः कोतवाली में इसकी सूचना देकर कार्रवाई की मांग की गई।

दूसरे मामले में जलालपुर क्षेत्र के ही एक अन्य युवक ने तहरीर देकर बताया कि उसका विवाह वर्ष 2022 में टांडा क्षेत्र की एक महिला से हुआ था। आरोप है कि पत्नी के संबंध एक रिश्तेदार गंगा प्रसाद से थे, जिसे लेकर कई बार घर में विवाद भी हुआ।

शिकायतकर्ता का कहना है कि बार-बार समझाने के बावजूद पत्नी ने अपना व्यवहार नहीं बदला। अचानक एक दिन वह घर से बिना बताए 35 हजार रुपये नगद और छह थान कीमती जेवरात लेकर गायब हो गई। उसे आशंका है कि पत्नी योजनाबद्ध तरीके से उसी रिश्तेदार के साथ भागी है।

Related Posts

सड़क सुरक्षा पर प्रशासन की सख्ती

अम्बेडकरनगर में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के उद्देश्य से जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योत्स्ना बंधु…

Continue reading
होमस्टे नीति–2025 : अम्बेडकर नगर में 13 आवेदनों पर समिति की बैठक

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट होमस्टे नीति–2025 के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई।…

Continue reading