
- भारत के खिलाफ पलवाशा खान का बयान: क्या पाकिस्तान की सियासी महत्त्वाकांक्षाओं का संकेत है?
- पलवाशा खान का भारत को चेतावनी – पाकिस्तान के लोग सेना के साथ खड़े होंगे, कोई पीछे नहीं हटेगा
- पलवाशा खान ने ISI के पूर्व प्रमुख जहीर उल इस्लाम से गुपचुप शादी की, विवादों का शिकार
इस्लामाबाद। भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच पाकिस्तान पीपल्स पार्टी (PPP) की सीनेटर पलवाशा खान ने संसद में भड़काऊ बयान देकर नई आग लगा दी है। पलवाशा ने कहा कि अयोध्या में बाबरी मस्जिद फिर से बनाई जाएगी और उसकी बुनियाद में रावलपिंडी का एक-एक सिपाही पहली ईंट रखेगा। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर मस्जिद में पहली अज़ान देंगे।
पलवाशा का निजी विवाद भी सुर्खियों में
सीनेटर पलवाशा खान का नाम पहले भी विवादों में रह चुका है। 2016 में उन्होंने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के पूर्व प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) जहीर उल इस्लाम से गुपचुप शादी कर ली थी, जो तीन साल तक छुपी रही। 2019 में एक पत्रकार ने इस शादी का खुलासा किया था। बाद में 2020 में पलवाशा ने खुद ही पति के खिलाफ अदालत में याचिका दायर कर अपनी और अपने बच्चे की सुरक्षा की मांग की थी।
पाकिस्तानी मंत्री का बड़ा दावा: 36 घंटे में भारत करेगा हमला
इधर, पाकिस्तान के सूचना एवं प्रसारण मंत्री अताउल्लाह तरार ने बुधवार देर रात प्रेस कॉन्फ्रेंस में दावा किया कि भारत अगले 24 से 36 घंटों में सैन्य कार्रवाई कर सकता है। उन्होंने कहा कि भारत हाल ही में हुए पहलगाम हमले का हवाला देकर यह कदम उठा सकता है।








