क्या ट्रम्प की नाराजगी रूस-यूक्रेन संघर्ष के समाधान में मदद करेगी?

  • रूस का कीव पर घातक हमला- 8 की मौत, 70 घायल
  • कीव में हुए हमले ने बढ़ाई युद्ध की भयावहता, शांति की उम्मीदें खत्म
  • जुलाई 2024 के बाद सबसे बड़ा मिसाइल और ड्रोन हमला, मलबे में कई लोग दबे

कीव। रूस ने बुधवार रात यूक्रेन की राजधानी कीव पर एक बड़ा मिसाइल और ड्रोन हमला किया, जिसमें कम से कम 8 लोग मारे गए और 70 से अधिक लोग घायल हो गए। यह हमला पिछले 9 महीनों में कीव पर हुआ सबसे घातक हमला था। अधिकारियों के अनुसार, हमले की वजह से कई इमारतों में आग लग गई और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। अब तक 42 लोगों को अस्पताल में भर्ती किया गया है, जिनमें 6 बच्चे भी शामिल हैं।

हमला हुआ था 70 मिसाइल और 145 ड्रोन से
रूसी आक्रमणकारियों ने कीव को निशाना बनाते हुए 70 मिसाइल और 145 ड्रोन के माध्यम से हमला किया। यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की का कहना है कि इस हमले का उद्देश्य अमेरिका पर दबाव डालना था।

कीव पर जुलाई 2024 के बाद सबसे बड़ा हमला
राज्य इमरजेंसी सर्विस ने टेलीग्राम पर बताया कि हमले के दौरान 13 अलग-अलग जगहों पर बमबारी की गई, जिसमें रिहायशी इलाकों और सार्वजनिक इंफ्रास्ट्रक्चर को भी निशाना बनाया गया। मलबे के नीचे दबे लोगों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है।

रूस का दावा: सभी टारगेट सफलतापूर्वक हिट
रूस के रक्षा मंत्रालय ने अपनी कार्रवाई का बचाव करते हुए कहा कि हमले का उद्देश्य यूक्रेन के सैन्य और औद्योगिक ठिकानों को नष्ट करना था, और सभी टारगेट सफलतापूर्वक हिट कर लिए गए हैं।

Related Posts

बांग्लादेश: तारिक रहमान 17 फरवरी को नए प्रधानमंत्री के रूप में लेंगे शपथ

ढाका। बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) के चेयरमैन तारिक रहमान 17 फरवरी को देश के नए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। इस अवसर पर भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई…

Continue reading
इस्लामाबाद के शिया इमामबाड़े में जुमे की नमाज़ के दौरान धमाका

इस्लामाबाद (पाकिस्तान)। पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के तर्लाई कालान इलाके में शुक्रवार को जुमे की नमाज़ के दौरान शिया समुदाय के इमामबाड़ा में एक आत्मघाती धमाका हुआ, जिसमें बड़ी संख्या…

Continue reading