
- पेपर लेखन प्रतियोगिता में रिशू वर्मा प्रथम, सुहानी द्वितीय, संध्या पांडे तृतीय स्थान पर
- विजेताओं को प्रमाणपत्र व उपहार देकर किया गया सम्मानित
- कार्यक्रम ने राष्ट्रीय एकता, भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया
अंबेडकर नगर): युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के “मेरा युवा भारत” अभियान के तहत ब्लॉक टांडा स्थित डॉ. शोभाराम स्मारक इंटर कॉलेज, अवसानपुर में सद्भावना दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला युवा अधिकारी मीनू बोहरा के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में युवाओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता दिखाई।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य रामकृष्ण पांडे द्वारा किया गया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित छात्र-छात्राओं को सद्भावना दिवस के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी और बताया कि यह दिवस राष्ट्रीय एकता, भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक है।
पेपर प्रतियोगिता में दिखी प्रतिभा, विजेताओं को मिला सम्मान
सद्भावना दिवस के अवसर पर आयोजित पेपर लेखन प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने विविध विषयों पर अपनी सोच और विचार प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में रिशू वर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, वहीं सुहानी द्वितीय और संध्या पांडे तृतीय स्थान पर रहीं।
विजेताओं को प्रमाण पत्र, मोमेंटो और अन्य उपहार देकर सम्मानित किया गया। साथ ही, विद्यालय के प्रधानाचार्य को भी स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।
कार्यक्रम में विद्यालय प्रांगण के प्रबंधक सुरेंद्र कुमार वर्मा, शिक्षकगण फूलचंद यादव, बृजेश वर्मा, रोहित मौर्य, कमलेश मौर्य और मित्र सेन की सक्रिय भागीदारी रही।इस आयोजन में स्थानीय युवा मंडल के अध्यक्ष और सदस्य—संजय वर्मा, सुमित कुमार, विशाल कुमार सहित कई युवाओं ने भाग लिया और कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया।सद्भावना दिवस कार्यक्रम के माध्यम से छात्रों में सामाजिक समरसता, सौहार्द और राष्ट्रीय एकता के भाव को मजबूती देने का प्रयास किया गया।








