क्यों नहीं पार कर पाया चीनी टैंकर होर्मुज?

क्या है अमेरिकी नाकाबंदी का असर, कैसे लौटा ‘रिच स्टैरी’ खाली हाथ

  • अमेरिकी प्रतिबंधों के बीच फिर विफल हुआ टैंकर का प्रयास
  • 2.5 लाख बैरल मेथेनॉल लेकर निकला था यूएई से
  • ओमान की खाड़ी में भी अमेरिकी युद्धपोत की सख्ती

अमेरिका के प्रतिबंधों का सामना कर रहा चीनी टैंकर रिच स्टैरी एक बार फिर होर्मुज जलडमरूमध्य को पार करने में विफल रहा। बुधवार को यह टैंकर संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के हमरियाह पोर्ट से करीब 2.5 लाख बैरल मेथेनॉल लेकर निकला था, लेकिन अमेरिकी नाकाबंदी के चलते उसे बीच रास्ते से ही वापस लौटना पड़ा।

जानकारी के अनुसार, यह टैंकर खाड़ी क्षेत्र से बाहर निकलने की कोशिश कर रहा था, लेकिन होर्मुज के आगे अमेरिकी सैन्य निगरानी और सख्ती के कारण आगे नहीं बढ़ सका। इससे पहले मंगलवार को भी टैंकर ने इसी मार्ग से गुजरने का प्रयास किया था, जो असफल रहा। लगातार दो दिन की नाकामी ने क्षेत्र में बढ़ते समुद्री तनाव को और स्पष्ट कर दिया है।

अमेरिकी युद्धपोतों की सख्ती

समाचार एजेंसी Reuters के अनुसार, एक अमेरिकी अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को अमेरिकी युद्धपोतों ने दो तेल टैंकरों को रोक दिया था। ये टैंकर ओमान की खाड़ी में स्थित Chabahar Port से बाहर निकलने की कोशिश कर रहे थे।
अमेरिका की यह कार्रवाई ईरान से जुड़े व्यापारिक जहाजों पर बढ़ती निगरानी का संकेत मानी जा रही है।

प्रतिबंधों का असर

बताया जा रहा है कि ‘रिच स्टैरी’ टैंकर और इसकी मालिक कंपनी Shanghai Xuanrun Shipping पर अमेरिका ने वर्ष 2023 से प्रतिबंध लगा रखा है। यह प्रतिबंध ईरान के साथ व्यापारिक गतिविधियों में शामिल होने के कारण लगाया गया था।
इन्हीं प्रतिबंधों के चलते टैंकर की आवाजाही पर लगातार नजर रखी जा रही है और इसे होर्मुज जैसे संवेदनशील मार्गों से गुजरने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button