कस्टमर लाने पर कॉल स्टाफ को मिलता है कमीशन

  • लखनऊ के विभूति खंड में 24 से ज्यादा अवैध स्पा सेंटर
  • कॉलेज छात्राओं के नाम पर चल रहा देह व्यापार
  • ग्राहक को पहले फोटो और लोकेशन भेजते हैं

लखनऊ। राजधानी के विभूति खंड जैसे पॉश इलाके में स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का गोरखधंधा चल रहा है। पत्रकार की पड़ताल में खुलासा हुआ कि यहां 24 से अधिक ऐसे अवैध स्पा सेंटर संचालित हैं, जो कॉलेज छात्राओं के नाम पर सेक्स रैकेट चला रहे हैं।

एक स्पा सेंटर की संचालिका ने ग्राहक बनकर पहुंचे रिपोर्टर से कहा— “अगर आप देर रात आएंगे तो पहले बता दीजिए, हम स्टाफ को रोककर रखेंगे। पहले फोटो देख लीजिए, जो लड़की पसंद आएगी, वो उपलब्ध करा देंगे।”

कॉलेज की लड़कियां बताकर हाई रेट वसूली
दलालों द्वारा दावा किया जाता है कि लड़कियां लखनऊ के प्राइवेट कॉलेजों की छात्राएं हैं। क्लास बंक करके या रूम से सीधे स्पा सेंटर पहुंचती हैं। इन लड़कियों के नाम से रेट भी हाई रखे जाते हैं। फोटो भेजकर ग्राहक को पहले से बुकिंग की सुविधा दी जाती है।

फोन कॉल से लोकेशन और फोटो भेजने की डीलिंग
पड़ताल में सामने आया कि स्पा सेंटर एक कॉल सेंटर की तरह काम करते हैं। कॉलिंग स्टाफ ग्राहक से डीलिंग करता है, फोटो और लोकेशन भेजी जाती है। जो कस्टमर स्पा सेंटर नहीं आना चाहता, उसे लड़की की लोकेशन पर सर्विस भेजी जाती है।

प्लाई से बने तंग कमरे, तख्त पर होती डील
स्पा सेंटरों के अंदर प्लाईवुड से बने 4×8 फीट के तंग कमरों में तख्त रखे जाते हैं। यहीं कस्टमर को लड़की के साथ भेजा जाता है। दलाल ने कहा— “कम जगह में ज्यादा कमाई होती है।”

Related Posts

अलमास टावर, लखनऊ में भव्य इफ्तार का आयोजन

रोज़ेदारों के साथ विभिन्न समुदायों की सहभागिता, भाईचारे और सौहार्द का संदेश लखनऊ। पवित्र रमज़ान माह के अवसर पर बर्लिंगटन चौराहे स्थित अलमास टावर में शनिवार को एक भव्य, सुव्यवस्थित…

Continue reading
अलीगंज थाना क्षेत्र में युवती की फांसी से मौत

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर के अलीगंज थाना क्षेत्र के बिहरा गांव में 18 वर्षीय युवती द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने युवती के पिता की तहरीर…

Continue reading