भारत ने एशिया कप 2025 से हटने का लिया फैसला

नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा पर बढ़ते तनाव के बीच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने एशिया कप 2025 से हटने का मन बना लिया है। यह फैसला पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी के एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के अध्यक्ष पद पर बने रहने के कारण लिया गया है। नकवी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के भी चेयरमैन हैं।

BCCI के एक सूत्र ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया कि भारतीय टीम ऐसे टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले सकती, जिसका आयोजन पाकिस्तान के एक मंत्री की अध्यक्षता वाली संस्था कर रही हो। यह देश की भावनाओं से जुड़ा मामला है। BCCI ने ACC को अपने फैसले से अवगत करा दिया है और भारत सरकार के संपर्क में है।

सितंबर में भारत में होना है एशिया कप

इस साल सितंबर में भारत में एशिया कप का आयोजन होना था, लेकिन भारत के हटने के कारण टूर्नामेंट के रद्द होने की संभावना बढ़ गई है। भारत के न खेलने से ब्रॉडकास्टर भी पीछे हट सकते हैं, जिससे टूर्नामेंट प्रभावित हो सकता है।

इमर्जिंग वुमन एशिया कप से भी BCCI ने हटने की दी जानकारी

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अगले महीने श्रीलंका में होने वाले इमर्जिंग वुमन एशिया कप से भी भारत ने हटने की मौखिक सूचना दे दी है।

ये भी पढ़ें-कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री रिजिजू के दावों को बताया पूरी तरह गलत

पिछले टूर्नामेंट्स में भी अपनाया गया हाईब्रिड मॉडल

2023 में पाकिस्तान को एशिया कप की मेजबानी सौंपी गई थी, लेकिन भारत ने पाकिस्तान में जाकर खेलने से मना कर दिया था। इसके बाद टूर्नामेंट हाईब्रिड मॉडल पर खेला गया, जिसमें भारत के मैच श्रीलंका में आयोजित हुए थे। भारत ने फाइनल में श्रीलंका को 10 विकेट से हराकर खिताब जीता था।

Related Posts

डेमियन मार्टिन मेनिन्जाइटिस के कारण अस्पताल में भर्ती

ब्रिस्बेन। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर-बल्लेबाज डेमियन मार्टिन को मस्तिष्क झिल्ली में सूजन (मेनिन्जाइटिस) के कारण ब्रिस्बेन के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वर्तमान में वे इंड्यूस्ड कोमा में हैं…

Continue reading
मेलबर्न टेस्ट से स्टार्क और इंग्लिश पेसर्स को ICC रैंकिंग में बड़ा फायदा

बुधवार को जारी ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों को मेलबर्न में खेले गए चौथे एशेज टेस्ट से फायदा मिला। मुख्य बिंदु: जोश टंग का फायदा गस…

Continue reading