एसएन मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करने पहुंचे प्रमुख सचिव

  • रिसर्च और PG सीट्स बढ़ाने पर दिया जोर
  • रीनल ट्रांसप्लांट यूनिट इस साल से शुरू होगी
  • लेडी लॉयल एक्सटेंशन प्रोजेक्ट 2 साल में पूरा करने के निर्देश

आगरा। एसएन मेडिकल कॉलेज में प्रमुख सचिव स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग पार्थ सारथी शर्मा ने शनिवार को निरीक्षण किया। उन्होंने आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं को सुदृढ़ करने और अधोसंरचना को बेहतर बनाने के लिए कई जरूरी निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान प्रमुख सचिव ने इमरजेंसी ऑपरेशन थिएटर में न्यूरो सर्जरी यूनिट की स्थापना के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर रोगी कल्याण समिति और आयुष्मान भारत फंड के जरिए आवश्यक उपकरण और सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

सीटी स्कैन और नई यूनिट्स जनता के लिए तैयार

कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. प्रशांत गुप्ता ने प्रमुख सचिव को बताया कि नया सीटी स्कैन मशीन चालू कर दिया गया है। साथ ही मदर एंड चाइल्ड केयर यूनिट और बर्न केयर यूनिट पूरी तरह से तैयार हो चुकी हैं और जल्द ही इनका संचालन शुरू किया जाएगा।

रिसर्च को बढ़ावा, PG सीटों में इजाफा

प्रमुख सचिव ने कॉलेज में रिसर्च को बढ़ावा देने और पीजी सीटों में वृद्धि के लिए प्रयास तेज करने की बात कही। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं को उच्च स्तरीय शोध और चिकित्सकीय सेवाओं के लिए पर्याप्त संसाधन मुहैया कराए जाएं।

लेडी लॉयल एक्सटेंशन पर विशेष फोकस

निरीक्षण के दौरान उन्होंने लेडी लॉयल एक्सटेंशन प्रोजेक्ट की समीक्षा भी की और कार्यदायी संस्था को दो वर्षों के भीतर गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। इस एक्सटेंशन के जरिए महिलाओं के इलाज में और सुधार आने की उम्मीद है।

इस साल शुरू होगा रीनल ट्रांसप्लांट

प्रमुख सचिव ने रीनल ट्रांसप्लांट यूनिट को वर्ष 2025 में शुरू करने की योजना पर जोर दिया। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को सभी आवश्यक तैयारियां समय से पूरी करने के निर्देश दिए।

कैंसर रोगियों के लिए LINAC ब्लॉक की सराहना

निरीक्षण के अंत में उन्होंने मेडिकल कॉलेज में लाइनेक ब्लॉक (LINAC) की स्थापना की प्रशंसा की और कहा कि इससे कैंसर रोगियों को उन्नत उपचार सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही उन्होंने एमबीबीएस और पीजी सीट्स की बढ़ोतरी, आईसीयू अपग्रेडेशन और तकनीकी एडवांसमेंट के प्रयासों की भी सराहना की।

Related Posts

पीएम मोदी से मिले गूगल सीईओ सुंदर पिचाई, AI सहयोग पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। Google के सीईओ Sundar Pichai ने 18 फरवरी को प्रधानमंत्री Narendra Modi से मुलाकात की। पीएम मोदी ने मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि भारत में…

Continue reading
गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस में युवती से दुष्कर्म की कोशिश

गोरखपुर। गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस के एसी प्रथम श्रेणी कोच में एक 22 वर्षीय युवती से दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोपी टीटीई राहुल कुमार को रेलवे प्रशासन ने…

Continue reading