अयोध्या के महंत बलराम दास ने किया अर्नव चैरिटेबल ब्लड बैंक का शुभारंभ

  • आधुनिक उपकरणों से लैस, थैलेसीमिया व आपात स्थिति में मिलेगी मदद
  • निजी व सरकारी अस्पतालों को मिलेगा जीवनरक्षक रक्त
  • सामाजिक कर्तव्य के तहत स्थापित, लाभ नहीं सेवा है उद्देश्य

अंबेंडकरनगर। जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए शुक्रवार को अर्नव चैरिटेबल ब्लड बैंक का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर अयोध्या के वरिष्ठ संत महंत बलराम दास मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने फीता काटकर इस आधुनिक ब्लड बैंक का उद्घाटन किया और इसे जिले की चिकित्सा व्यवस्था के लिए सकारात्मक बदलाव का प्रतीक बताया।
अर्नव चैरिटेबल के तत्वावधान में शुरू हुए इस निजी ब्लड बैंक की स्थापना डॉ. संगीता सिंह द्वारा की गई है, जो जिले में अर्नव हॉस्पिटल के माध्यम से चिकित्सा सेवा प्रदान कर रही हैं। उनके द्वारा स्थापित इस ब्लड बैंक में अत्याधुनिक तकनीक से युक्त उपकरण लगाए गए हैं, जिससे रक्त संग्रह, परीक्षण, भंडारण और आपूर्ति की पूरी प्रक्रिया मानक चिकित्सा प्रोटोकॉल के अनुरूप संचालित होगी।

स्वास्थ्य सेवाओं में बढ़ेगा आत्मनिर्भरता का दायरा
शुभारंभ समारोह में उपस्थित महंत बलराम दास ने कहा कि, “इस ब्लड बैंक की शुरुआत जिले के लिए बड़ी राहत है। निजी अस्पतालों को रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित होने के साथ-साथ जरूरत पड़ने पर सरकारी अस्पतालों को भी यहां से रक्त की आपूर्ति की जाएगी। यह सेवा सामाजिक उत्तरदायित्व का बेहतरीन उदाहरण है।”

महंत बलराम दास ने युवाओं से रक्तदान को नियमित अभ्यास बनाने की अपील की और कहा कि “रक्तदान सबसे बड़ा मानव सेवा का कार्य है, जिससे हम कई जीवन बचा सकते हैं।”

Related Posts

अंबेडकरनगर में वरिष्ठ कांग्रेस नेता संजय तिवारी हाउस अरेस्ट

अंबेडकरनगर। जिले के वरिष्ठ कांग्रेस नेता संजय तिवारी को सोमवार को पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया। यह कार्रवाई उस समय की गई जब कांग्रेस कार्यकर्ता लखनऊ में प्रस्तावित विधानसभा…

Continue reading
विकासखंड टांडा का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

अम्बेडकरनगर। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला द्वारा विकासखंड टांडा स्थित खंड विकास अधिकारी कार्यालय का विस्तृत निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मनरेगा प्रकोष्ठ, लेखा प्रकोष्ठ, ग्रामीण आवास प्रकोष्ठ, उत्तर प्रदेश…

Continue reading