अंबेंडकरनगर। जनपद में यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने और सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक के आदेश पर 1 अप्रैल 2025 से सघन वाहन चेकिंग अभियान जारी है। इस अभियान के 121 वाहनों का चालान किया गया और 3 वाहनों से 5000 रुपये का शमन शुल्क भी वसूल किया गया।
823 वाहनों का चालान, 25,500 रुपये का शमन शुल्क वसूल
इस अभियान के तहत 1 जून 2025 से अब तक 823 वाहनों का चालान किया गया है और 21 वाहनों से कुल 25,500 रुपये का शमन शुल्क वसूल किया गया है। पुलिस विभाग की यह सख्ती यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने और सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लगातार जारी है।
नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई
जनपद में नशे की हालत में वाहन चलाने वालों के खिलाफ भी पुलिस द्वारा विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। 1 जून 2025 से अब तक कुल 115 चालकों का नशे की हालत में चेक किया गया, जिनमें से 4 चालक नशे की हालत में पाए गए। इन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनके चालान किए गए और 40,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया।
पुलिस अधीक्षक के आदेश के बाद, जनपद भर में यह चेकिंग अभियान बड़े पैमाने पर चलाया जा रहा है, ताकि सड़क पर चलने वाले हर वाहन चालक से यह सुनिश्चित किया जा सके कि वह सुरक्षा मानकों का पालन कर रहा है।
कड़ा संदेश: नियमों का उल्लंघन करने वाले होंगे दंडित
पुलिस विभाग ने एक कड़ा संदेश दिया है कि कोई भी वाहन चालक यदि यातायात नियमों का उल्लंघन करता है तो उसे दंडित किया जाएगा। इसके साथ ही नशे की हालत में वाहन चलाने वालों को भी किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।








