यूपी, राजस्थान, एमपी, झारखंड समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

  • केदारनाथ यात्रा रूट पर लैंडस्लाइड से दो लोगों की मौत, तीन घायल
  • ओडिशा में समुद्री चेतावनी, मछुआरों को किनारे रहने की सलाह
  • 20-21 जून को कई राज्यों में ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी

नई दिल्ली। देश में मानसून की तेज़ रफ्तार एंट्री हो चुकी है। उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्यप्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मानसून दस्तक दे चुका है और भारी बारिश की संभावना के चलते मौसम विभाग ने कई जिलों में अलर्ट जारी कर दिया है।

उत्तर प्रदेश में मानसून की दस्तक

पूर्वी यूपी के 13 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। मानसून के सक्रिय होते ही कई इलाकों में गरज-चमक के साथ वर्षा शुरू हो चुकी है।

राजस्थान के 27 जिलों में अलर्ट

राजस्थान में बुधवार को मानसून की एंट्री के बाद गुरुवार को 27 जिलों में बारिश का अलर्ट है। दक्षिण-पूर्वी जिलों में अगले 4 दिनों तक भारी बारिश की संभावना है। 5 जिलों में विशेष चेतावनी जारी की गई है।

एमपी के 54 जिलों में पहुंचा मानसून

मध्यप्रदेश के ग्वालियर और चंबल संभागों में भारी बारिश का अलर्ट है। भोपाल और इंदौर में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है।

झारखंड में रेड अलर्ट, स्कूल बंद

झारखंड में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। रांची के सभी स्कूल गुरुवार को बंद कर दिए गए हैं। बुधवार को खराब मौसम के कारण रांची एयरपोर्ट पर 4 फ्लाइट्स कैंसिल करनी पड़ीं।

उत्तराखंड: केदारनाथ रूट पर लैंडस्लाइड

रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ यात्रा मार्ग पर बुधवार को भूस्खलन हुआ जिसमें 2 लोगों की मौत और 3 घायल हो गए। लगातार बारिश से पहाड़ी क्षेत्रों में खतरा बढ़ा है।

ओडिशा में समुद्र में नहीं जाएं मछुआरे

सुंदरगढ़, क्योंझर, संबलपुर जैसे जिलों में बहुत भारी बारिश और समुद्री उथल-पुथल की आशंका है। मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी गई है।

दिल्ली की हवा 8 महीने में सबसे साफ

प्री-मानसून बारिश के चलते दिल्ली की हवा में सुधार हुआ है। बुधवार को AQI 81 दर्ज किया गया, जो पिछले 8 महीनों में सबसे अच्छा स्तर है।
CPCB के अनुसार, 29 सितंबर 2024 को AQI 76 था, जो अब तक सबसे कम रहा।

IMD अलर्ट (20-21 जून):

20 जून को भारी बारिश की चेतावनी:
हिमाचल, उत्तराखंड, हरियाणा, दिल्ली, गुजरात, पूर्वी राजस्थान, मध्य महाराष्ट्र, कोंकण-गोवा, बिहार, ओडिशा, असम, मेघालय, पूर्वोत्तर राज्यों में।
ऑरेंज अलर्ट: यूपी, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड

21 जून को भारी बारिश की चेतावनी:
उत्तराखंड, यूपी, एमपी, गुजरात, महाराष्ट्र, बिहार, झारखंड, ओडिशा और पूर्वोत्तर राज्यों में
ऑरेंज अलर्ट: पूर्वी राजस्थान, दिल्ली, हिमाचल, चंडीगढ़

Related Posts

देश के किसी भी राज्य में मौसम अलर्ट जारी नहीं

देश में मौसम को लेकर राहत की खबर है। मौसम विभाग ने बुधवार के लिए किसी भी राज्य में कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। हालांकि पहाड़ी राज्यों में ठंड…

Continue reading
सोनम वांगचुक की रिहाई पर केंद्र सरकार का इनकार

नई दिल्ली। सोनम वांगचुक की हिरासत को लेकर केंद्र सरकार ने बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में स्पष्ट किया कि फिलहाल उनकी रिहाई संभव नहीं है। सरकार ने कहा कि मेडिकल…

Continue reading