काजोल ने बताई अजय देवगन संग 26 साल की शादी का राज

मुंबई। बॉलीवुड के सबसे चर्चित और स्थायी कपल्स में से एक अजय देवगन और काजोल की शादी को 26 साल पूरे हो चुके हैं। एक ताजा इंटरव्यू में काजोल ने अपनी शादीशुदा जिंदगी के सफल सफर का दिलचस्प राज शेयर किया है।

“हम दोनों एक जैसे नहीं हैं, इसी से रिश्ते में बैलेंस है”

मैशेबल इंडिया को दिए इंटरव्यू में काजोल ने हंसते हुए कहा, “अगर हम एक जैसे होते, तो बहुत पहले अलग हो चुके होते।” उन्होंने बताया कि अजय और उनकी सोच, एनर्जी और पर्सनैलिटी काफी अलग हैं, और यही बैलेंस बनाए रखता है।

उन्होंने कहा, “खुशहाल शादी का सबसे बढ़िया फॉर्मूला है कि थोड़ा बहरे बन जाओ और कुछ बातें भूल जाओ।” काजोल के इस ह्यूमरस अंदाज ने उनके और अजय के रिश्ते की गहराई को हल्के-फुल्के लहजे में जाहिर किया।

1995 में हुई थी पहली मुलाकात, 1999 में शादी

काजोल और अजय देवगन की पहली मुलाकात 1995 में हुई थी। दोनों की नजदीकियां 1997 में फिल्म ‘इश्क’ की शूटिंग के दौरान बढ़ीं। फिर 24 फरवरी 1999 को दोनों ने शादी कर ली थी।

“हम डेट नाइट्स नहीं करते, सिर्फ फैमिली टाइम होता है”

इंटरव्यू में जब काजोल से डेट नाइट्स को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा, “हम डेट नाइट नहीं करते। हमारे पास बस फैमिली टाइम होता है। या तो अजय काम में बिजी रहते हैं या मैं ट्रैवल कर रही होती हूं। ऐसे में जब भी मौका मिलता है, हम घर पर ही परिवार के साथ समय बिताते हैं।”

“अब ब्लश नहीं करती जब अजय की बात होती है”

जब काजोल से पूछा गया कि क्या अजय के साथ अब भी दोस्ती जैसी बॉन्डिंग है, तो उन्होंने कहा, “इतने साल हो गए शादी को… अब ब्लश नहीं कर सकती अजय के बारे में बात करते हुए।” काजोल के इस जवाब ने उनके रिश्ते की सहजता को जाहिर किया।

जल्द आएंगी फिल्म ‘मां’ में नजर

वर्कफ्रंट की बात करें तो काजोल जल्द ही फिल्म ‘मां’ में नजर आने वाली हैं। फिल्म 27 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसे विशाल फुरिया ने डायरेक्ट किया है जबकि प्रोडक्शन अजय देवगन, ज्योति देशपांडे और कुमार मंगत पाठक ने किया है।

Related Posts

समीर वानखेड़े की याचिका दिल्ली हाई कोर्ट में खारिज

नई दिल्ली। आर्यन खान ड्रग केस के जांच अधिकारी रहे समीर वानखेड़े को गुरुवार को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा। अदालत ने उनके द्वारा आर्यन खान ड्रग केस पर…

Continue reading
लखनऊ में मां की डांट से नाराज 11 साल का लड़का घर से भागा

लखनऊ में 11 साल का लड़का मां की डांट से घर से भागा साइकिल लेकर निकला, तीन दिन बाद अहमदाबाद से बरामद परिवार ने गाजीपुर थाने में दी सूचना लखनऊ।…

Continue reading