सामाजिक योगदान के लिए संध्या सिंह को मिला शक्ति सम्मान

  • बेडकरनगर की सामाजिक कार्यकर्ता संध्या सिंह को “शक्ति सम्मान” से नवाज़ा गया।
  • स्त्रीत्व फाउंडेशन द्वारा लखनऊ स्थित सहकारिता भवन में हुआ सम्मान समारोह।
  • उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य सुजीता कुमारी ने किया सम्मानित।

अंबेडकरनगर। जनपद की सामाजिक कार्यकर्ता एवं आरम्भ फाउंडेशन की अध्यक्ष संध्या सिंह को समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए लखनऊ स्थित सहकारिता भवन ऑडिटोरियम में “शक्ति सम्मान” से सम्मानित किया गया।

शक्ति सम्मान समारोह का आयोजन लखनऊ की प्रमुख सामाजिक संस्था स्त्रीत्व फाउंडेशन की ओर से किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती सुजीता कुमारी एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों ने संध्या सिंह को प्रशस्ति पत्र एवं सम्मान चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।

संध्या सिंह को यह सम्मान रक्तदान जागरूकता, जरूरतमंदों की सहायता और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में प्रभावी कार्यों के लिए प्रदान किया गया। उनके नेतृत्व में आरम्भ फाउंडेशन ने स्वास्थ्य, शिक्षा और आपदा राहत जैसे विभिन्न सामाजिक क्षेत्रों में उल्लेखनीय पहल की है।

सम्मान प्राप्ति पर संध्या सिंह ने कहा कि यह सम्मान न केवल उनके लिए, बल्कि समाज के उन सभी लोगों के लिए है, जो सामाजिक बदलाव की दिशा में निरंतर प्रयासरत हैं।

कार्यक्रम में चिकित्सा, शिक्षा, साहित्य, समाजसेवा, राजनीति एवं अन्य क्षेत्रों में कार्य कर रहे विभिन्न प्रदेशों के व्यक्तियों को भी सम्मानित किया गया। समारोह में बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता, बुद्धिजीवी एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Related Posts

सड़क सुरक्षा पर प्रशासन की सख्ती

अम्बेडकरनगर में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के उद्देश्य से जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योत्स्ना बंधु…

Continue reading
होमस्टे नीति–2025 : अम्बेडकर नगर में 13 आवेदनों पर समिति की बैठक

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट होमस्टे नीति–2025 के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई।…

Continue reading