लखनऊ में बारिश से मौसम सुहाना- चार दिनों तक तेज बारिश की चेतावनी जारी

  • लखनऊ में रात की बारिश से मौसम ठंडा
  • तापमान सामान्य से अधिक, लेकिन राहत भरा
  • अगले 4 दिन राज्यभर में बारिश और तेज हवा का पूर्वानुमान

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में शुक्रवार देर रात हुई बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया है। शनिवार सुबह से बादल छाए हैं और वातावरण में हल्की ठंडक बनी हुई है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि आने वाले चार दिनों तक राजधानी समेत उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी रह सकता है।

शनिवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। दिनभर बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और देर शाम बारिश की संभावना है।

शुक्रवार को दर्ज हुआ सामान्य से ज्यादा तापमान

बीते शुक्रवार को अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.3 डिग्री अधिक था। वहीं, न्यूनतम तापमान भी 28 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2.2 डिग्री ऊपर दर्ज किया गया। दिन में 3:45 बजे से 5:30 बजे के बीच 7.2 मिमी बारिश हुई।

इस दौरान अधिकतम आर्द्रता 90% और न्यूनतम आर्द्रता 58% दर्ज की गई, जिससे उमस भरे मौसम के बाद राहत महसूस की गई।

राज्य के कई जिलों में तेज हवाओं और बारिश का अलर्ट

मौसम वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि अगले चार दिन उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश के आसार हैं। इस दौरान 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

इन जिलों में विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है:
महोबा, बांदा, हमीरपुर, जालौन, कानपुर नगर, ललितपुर, झांसी, इटावा, आगरा, मथुरा, मैनपुरी, फिरोजाबाद, कासगंज, अलीगढ़, बदायूं, बरेली, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, पीलीभीत, रामपुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, मेरठ, बागपत, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, शामली, सहारनपुर, हापुड़ और संभल।

इन इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश और हवा का प्रभाव बना रहेगा।

Related Posts

सहारनपुर में मदरसे में बच्चे की पिटाई, दो मौलाना गिरफ्तार

सहारनपुर: जिले के खानपुर गुर्जर गांव स्थित दारुल उलूम जकरिया मदरसा में 10 साल के बच्चे की बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया है। पुलिस ने शुक्रवार को मुकदमा…

Continue reading
बाराबंकी में भाजपा का प्रशिक्षण महाअभियान शुरू, 2027 चुनाव की तैयारी तेज

बाराबंकी: आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने के लिए…

Continue reading