RO/ARO परीक्षा रविवार को गोरखपुर के 56 केंद्रों पर

  • हर कक्ष में लगाए गए AI कैमरे और CCTV
  • बायोमीट्रिक जांच के बाद ही मिलेगा परीक्षा में प्रवेश
  • हर केंद्र पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट और सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित समीक्षा अधिकारी (RO)/सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) परीक्षा रविवार को गोरखपुर जिले के 56 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा एक ही पाली में सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक होगी। इस बार गोरखपुर में 26,304 परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र आवंटित किए गए हैं।

AI कैमरे और बायोमीट्रिक जांच से निगरानी

परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए प्रत्येक कक्ष में एआई आधारित कैमरे लगाए गए हैं, जो परीक्षार्थियों की हर गतिविधि पर नजर रखेंगे। परीक्षा में प्रवेश से पहले सभी परीक्षार्थियों की बायोमीट्रिक जांच की जाएगी, जिसके बाद पुलिस और एजेंसी की टीम अलग से सत्यापन करेगी।

शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक बनाए गए केंद्र

जिले में अधिकतर परीक्षा केंद्र शहर के इंटर कॉलेज और डिग्री कॉलेजों में बनाए गए हैं। साथ ही, कुछ परीक्षा केंद्र ग्रामीण क्षेत्रों जैसे गाहासाड़, पिपराइच, भटहट, सहजनवा, महावीर छपरा आदि में भी बनाए गए हैं, लेकिन सभी स्थानों तक पहुंच को सुगम बनाया गया है।

प्रशासन पूरी तरह अलर्ट

हर परीक्षा केंद्र पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। साथ ही, एसडीएम स्तर के अधिकारियों को सेक्टर मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी दी गई है। सभी परीक्षा केंद्र प्रभारियों और मजिस्ट्रेटों को पहले से प्रशिक्षित किया गया है। ADएम सिटी अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा की है और सख्त निगरानी के निर्देश दिए हैं।

Related Posts

सिटी बस सेवा बंद होने से बेरोजगार कर्मचारी धरने पर

कानपुर। सिटी बस सेवा बंद होने के बाद बेरोजगार हुए ड्राइवर और कंडक्टरों ने शुक्रवार को परिवहन निगम के रीजनल मैनेजर (RM) कार्यालय पर धरना देकर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने…

Continue reading
लखनऊ विश्वविद्यालय में UGC समर्थन मार्च पर हंगामा, 350 छात्रों का प्रदर्शन

लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में शुक्रवार को UGC के समर्थन में विभिन्न छात्र संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया। छात्रों ने ‘समता संवर्धन मार्च’ निकालने की घोषणा की थी, लेकिन मार्च शुरू…

Continue reading