बिना पर्चे के बिक रही नशे की दवाएं, ड्रग्स इंस्पेक्टर की भूमिका पर उठे सवाल

  • अकबरपुर के मेडिकल स्टोर पर खुलेआम बिक रहीं नशीली दवाएं
  • स्पास्मो प्रॉक्सी प्लस जैसी प्रतिबंधित दवाएं बिना पर्चे के बेची जा रही
  • युवाओं में नशे की लत बढ़ने से सामाजिक ताना-बाना प्रभावित

अम्बेडकरनगर।  जनपद मुख्यालय अकबरपुर स्थित एक मेडिकल स्टोर पर प्रतिबंधित नशीली दवाओं की खुलेआम बिक्री ने प्रशासनिक तंत्र पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सूत्रों के अनुसार, *स्पास्मो प्रॉक्सी प्लस* जैसी दवाएं बिना किसी चिकित्सकीय पर्चे के खुलेआम बेची जा रही हैं। युवाओं में इसकी लत तेजी से फैल रही है, जिससे सामाजिक ताना-बाना प्रभावित हो रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि मेडिकल स्टोर पर लंबे समय से यह अवैध कारोबार फल-फूल रहा है, लेकिन संबंधित विभाग की ओर से अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है। इससे यह आशंका भी जताई जा रही है कि कहीं यह कार्यवाही संबंधित अधिकारियों की मिलीभगत से तो नहीं हो रही?

जानकारों के अनुसार, बिना पर्चे के किसी भी नशीली दवा की बिक्री ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट का उल्लंघन है। इसके बावजूद ड्रग्स निरीक्षण तंत्र की निष्क्रियता चिंता का विषय बनी हुई है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि शिकायतें करने के बाद भी कोई निरीक्षण नहीं होता, जिससे नशे के सौदागरों के हौसले बुलंद हैं।

इस पूरे मामले पर जनपद के स्वास्थ्य और पुलिस प्रशासन से आमजन की मांग है कि ऐसे मेडिकल स्टोर्स पर तत्काल सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही, ड्रग्स विभाग की जवाबदेही तय की जाए ताकि युवाओं को नशे की गर्त में जाने से रोका जा सके।

Related Posts

सड़क सुरक्षा पर प्रशासन की सख्ती

अम्बेडकरनगर में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के उद्देश्य से जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योत्स्ना बंधु…

Continue reading
होमस्टे नीति–2025 : अम्बेडकर नगर में 13 आवेदनों पर समिति की बैठक

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट होमस्टे नीति–2025 के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई।…

Continue reading