गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे की सड़कें एक महीने में ही ध्वस्त

अम्बेडकरनगर। करोड़ों रुपये की लागत से बने गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे की सड़कों ने महज एक महीने में ही जवाब देना शुरू कर दिया है। कटका टोल प्लाजा से चोरमरा टोल प्लाजा के बीच कई स्थानों पर सड़कें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई हैं। सबसे गंभीर स्थिति किमी संख्या 60 पर देखने को मिल रही है, जहां सड़क पूरी तरह उखड़ चुकी है।

उद्घाटन के कुछ ही हफ्तों में निर्माण गुणवत्ता पर सवाल
एक ओर जहां इस 91.35 किलोमीटर लंबे संपर्क मार्ग को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से जोड़ने का दावा करते हुए इसे पूर्वांचल के विकास की रीढ़ बताया गया, वहीं दूसरी ओर सड़क की गुणवत्ता की पोल कुछ ही सप्ताह में खुल गई है।
गोरखपुर, संत कबीर नगर, अम्बेडकरनगर और आजमगढ़ जैसे जिलों को जोड़ने वाला यह संपर्क मार्ग यूपी इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (यूपीडा) की निगरानी में तैयार हुआ था।

मरम्मत का कार्य शुरू, लेकिन जवाबदेही अनुत्तरित
सड़क के उखड़ने की खबर फैलते ही यूपीडा द्वारा कुछ स्थानों पर मरम्मत कार्य शुरू कर दिया गया है।एडीएम सदानंद गुप्ता ने बताया कि मामले की जानकारी प्राप्त कर ली गई है, यूपीडा से समन्वय स्थापित कर क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत जल्द कराई जाएगी।

हालांकि मरम्मत शुरू होना यह दर्शाता है कि निर्माण में कहीं न कहीं लापरवाही बरती गई, लेकिन अब तक किसी एजेंसी या ठेकेदार की जवाबदेही तय नहीं हुई है।

सड़क की मौजूदा स्थिति पर विशेषज्ञों का कहना है कि “ऐसे हाई-स्पीड कॉरिडोर पर सड़क निर्माण के लिए प्रथम श्रेणी की इंजीनियरिंग, समुचित ड्रेनेज और टॉप लेयर पर विशेष गुणवत्ता की आवश्यकता होती है। यदि सड़क एक महीने में ही उखड़ने लगे, तो इसका मतलब या तो निर्माण सामग्री में कमी रही या निगरानी पूरी तरह से अनुपस्थित रही।”

Related Posts

सड़क सुरक्षा पर प्रशासन की सख्ती

अम्बेडकरनगर में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के उद्देश्य से जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योत्स्ना बंधु…

Continue reading
होमस्टे नीति–2025 : अम्बेडकर नगर में 13 आवेदनों पर समिति की बैठक

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट होमस्टे नीति–2025 के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई।…

Continue reading