रक्षाबंधन पर महिलाओं को मुख्यमंत्री योगी की सौगात

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रक्षाबंधन के मौके पर प्रदेश की महिलाओं को बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री ने ऐलान किया है कि 8 अगस्त की सुबह से 10 अगस्त की रात 12 बजे तक उत्तर प्रदेश परिवहन निगम (UPSRTC) और शहरी बस सेवाओं में महिलाएं निःशुल्क यात्रा कर सकेंगी। यह सुविधा पूरे राज्य में लागू होगी, जिससे रक्षाबंधन पर बहनों को अपने भाइयों तक पहुंचने में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि इन तीन दिनों के दौरान पर्याप्त संख्या में बसों का संचालन सुनिश्चित किया जाए। लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर जैसे बड़े शहरों में संभावित भीड़ को देखते हुए विशेष प्रबंध करने को भी कहा गया है, ताकि महिलाओं को किसी प्रकार की कठिनाई न हो।

स्वतंत्रता दिवस और तिरंगा अभियान पर भी जोर

मुख्यमंत्री योगी ने रक्षाबंधन की घोषणा के साथ-साथ आगामी स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) और ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की भी समीक्षा की। इस बार पूरे प्रदेश में 4.60 करोड़ तिरंगे फहराने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए 8 अगस्त तक तिरंगा निर्माण कार्य को पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

9 अगस्त से 12 अगस्त तक पूरे उत्तर प्रदेश में ‘तिरंगा यात्रा’, ‘तिरंगा महोत्सव’ और मेलों का आयोजन किया जाएगा। इन आयोजनों में स्कूल, कॉलेज और अन्य शिक्षण संस्थानों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। इसके अलावा 14 अगस्त को ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ पर भी प्रदेशभर में तिरंगा यात्राएं निकाली जाएंगी।

लखनऊ प्रशासन को मिली विशेष जिम्मेदारी

राजधानी लखनऊ में स्वतंत्रता दिवस और ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को भव्य रूप देने की जिम्मेदारी जिला प्रशासन को सौंपी गई है। नगर निगम से लेकर स्कूल प्रबंधन तक सभी विभागों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए गए हैं। सीएम योगी ने हर नागरिक को इस अभियान से जोड़ने की अपील करते हुए कहा कि देशभक्ति की भावना को और अधिक मजबूत करने का यह उपयुक्त अवसर है।

Related Posts

अलमास टावर, लखनऊ में भव्य इफ्तार का आयोजन

रोज़ेदारों के साथ विभिन्न समुदायों की सहभागिता, भाईचारे और सौहार्द का संदेश लखनऊ। पवित्र रमज़ान माह के अवसर पर बर्लिंगटन चौराहे स्थित अलमास टावर में शनिवार को एक भव्य, सुव्यवस्थित…

Continue reading
हलवासिया ग्रुप की 4 संपत्तियां कुर्क

27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश 27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश लखनऊ। राजधानी की कॉमर्शियल कोर्ट ने 27.98 करोड़ रुपये की वसूली से जुड़े आर्बिट्रेशन मामले में…

Continue reading