लखनऊ के CHC में हंगामा- नर्स के वकील बेटे ने अधीक्षक को जड़ा थप्पड़

  • अलीगंज CHC में अधीक्षक और नर्स में कहासुनी
  • तबीयत बिगड़ने पर नर्स को भर्ती कराया गया
  • नर्स के वकील बेटे और पति ने अधीक्षक को मारा थप्पड़

लखनऊ। लखनऊ के अलीगंज स्थित कम्युनिटी हेल्थ सेंटर (CHC) में बुधवार दोपहर बड़ा हंगामा हो गया। सीनियर नर्स और अधीक्षक के बीच कहासुनी के बाद नर्स की तबीयत बिगड़ गई। इसी दौरान नर्स के वकील बेटे और पति ने अस्पताल में पहुंचकर अधीक्षक को थप्पड़ जड़ दिया। घटना के बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर धक्का-मुक्की हुई।

कैसे शुरू हुआ विवाद?

जानकारी के मुताबिक, CHC अलीगंज के अधीक्षक डॉ. विनय सिंह बुधवार को रूटीन विजिट पर थे। इस दौरान उनकी सीनियर नर्स कुसुम सेंगर से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। हॉट टॉक के तुरंत बाद नर्स की तबीयत बिगड़ गई और उसे भर्ती कराया गया।

वकील बेटा और पति पहुंचे, मचा बवाल

सूचना पाकर नर्स का बेटा, जो वकील है, अपने साथी वकीलों के साथ CHC पहुंचा। नर्स का पति भी साथ था। नर्स को देखकर दोनों भड़क गए और अधीक्षक से बहस शुरू कर दी। देखते ही देखते विवाद धक्का-मुक्की और थप्पड़ तक पहुंच गया।

पुलिस और जांच की एंट्री

घटना की जानकारी मिलते ही महिला पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को अलीगंज थाने ले गई। नर्स के बेटे ने आरोप लगाया कि उसकी मां को ड्यूटी के दौरान प्रताड़ित किया गया। वहीं अधीक्षक डॉ. विनय सिंह सीएमओ से मिलने चले गए।

स्वास्थ्य विभाग ने कहा- होगी जांच

मंडलीय अपर निदेशक डॉ. जीपी गुप्ता ने बताया, “घटना दोपहर करीब 1 बजे की है। मौके पर पुलिस पहुंची थी। अस्पताल परिसर में इस तरह की घटना होना गंभीर है। मामले की विभागीय जांच कराई जाएगी।”

Related Posts

अलमास टावर, लखनऊ में भव्य इफ्तार का आयोजन

रोज़ेदारों के साथ विभिन्न समुदायों की सहभागिता, भाईचारे और सौहार्द का संदेश लखनऊ। पवित्र रमज़ान माह के अवसर पर बर्लिंगटन चौराहे स्थित अलमास टावर में शनिवार को एक भव्य, सुव्यवस्थित…

Continue reading
अलीगंज थाना क्षेत्र में युवती की फांसी से मौत

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर के अलीगंज थाना क्षेत्र के बिहरा गांव में 18 वर्षीय युवती द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने युवती के पिता की तहरीर…

Continue reading