बेवाना थानाध्यक्ष बने सर्वदमन सिंह, पुलिस प्रशासन में फेरबदल

अंबेडकरनगर। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और गैरजनपद स्थानांतरण के मद्देनज़र जनपद पुलिस में व्यापक फेरबदल किया है। आदेश के तहत एक निरीक्षक समेत पांच उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं, जबकि 40 आरक्षियों का भी स्थानांतरण किया गया है।

सर्वदमन सिंह को मिली बेवाना थानाध्यक्ष की जिम्मेदारी
एसपी के पीआरओ रहे निरीक्षक सर्वदमन सिंह को बेवाना थानाध्यक्ष की कमान सौंपी गई है। उन्हें नए पद पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

जैतपुर और राजेसुल्तानपुर में भी नए थानाध्यक्ष
उपनिरीक्षक राजेश कुमार गौतम को जैतपुर थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं, कटका थाने में तैनात उपनिरीक्षक अक्षय पटेल को राजेसुल्तानपुर थानाध्यक्ष का चार्ज मिला है।

गैरजनपद स्थानांतरण पर तीन उपनिरीक्षक कार्यमुक्त
उपनिरीक्षक विवेक कुमार, वंदना अग्रहरि और विजय प्रताप तिवारी को गैरजनपद स्थानांतरण के लिए कार्यमुक्त कर दिया गया है।

आरक्षियों का भी स्थानांतरण
पुलिस अधीक्षक ने जिले के 40 आरक्षियों के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव किया है। यह आदेश तुरंत प्रभाव से लागू होगा।

Related Posts

सड़क सुरक्षा पर प्रशासन की सख्ती

अम्बेडकरनगर में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के उद्देश्य से जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योत्स्ना बंधु…

Continue reading
होमस्टे नीति–2025 : अम्बेडकर नगर में 13 आवेदनों पर समिति की बैठक

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट होमस्टे नीति–2025 के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई।…

Continue reading